यूपी चुनाव 2027 : मायावती फिर बदल देंगी उत्तर प्रदेश की राजनीति?

UP Elections 2027

UP Elections 2027 उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं जिनका प्रभाव चुनावी नतीजों से कहीं बड़ा होता है। बहुजन समाज पार्टी की मायावती उन्हीं नेताओं में शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में भले ही बसपा का राजनीतिक ग्राफ नीचे जाता दिखाई दिया हो, लेकिन राज्य की राजनीति में मायावती की मौजूदगी आज भी निर्णायक मानी जाती है। 2027 के विधानसभा चुनाव की चर्चा शुरू होते ही एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या मायावती दोबारा सत्ता की धुरी बन सकती हैं?

उत्तर प्रदेश में राजनीति केवल विकास, योजनाओं और नारों से नहीं चलती। यहां जातीय समीकरण, सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक सम्मान की भावना भी चुनावी परिणाम तय करती है। मायावती ने इसी सामाजिक संरचना को समझकर अपनी राजनीति खड़ी की थी। दलित समाज, विशेषकर जाटव समुदाय, आज भी उन्हें अपने सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में देखता है। यही कारण है कि कमजोर चुनावी प्रदर्शन के बावजूद बसपा पूरी तरह खत्म नहीं हुई।

ये भी पढ़े

धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप का आरोप, रोल दिलाने के बहाने होटल ले जाने का दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति दो बड़े ध्रुवों में बंटती दिखाई दी। एक तरफ भाजपा और दूसरी ओर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस का गठजोड़ किया, लेकिन बसपा ने खुद को इन दोनों से अलग रखा। मायावती लगातार यह संदेश देती रही हैं कि उनकी पार्टी किसी के सहारे नहीं, बल्कि अपने संगठन और वोट बैंक के दम पर राजनीति करेगी।यह रणनीति जोखिम भरी जरूर है, लेकिन इससे बसपा अपने मूल समर्थकों को यह भरोसा देना चाहती है कि पार्टी अभी भी स्वतंत्र राजनीतिक ताकत है। दरअसल मायावती की राजनीति हमेशा “कोर वोट बैंक” बचाने की रही है। उन्हें पता है कि गठबंधन की राजनीति में बसपा का वोट दूसरे दलों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन बदले में समान समर्थन नहीं मिलता। इसलिए वे इस समय संगठन को बचाने और सामाजिक आधार को मजबूत करने पर अधिक ध्यान देती दिखाई देती हैं।

2027 चुनाव से पहले बसपा एक बार फिर “सोशल इंजीनियरिंग” के पुराने फार्मूले को सक्रिय करने की कोशिश कर रही है। 2007 में मायावती ने दलित-ब्राह्मण समीकरण बनाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब फिर से पार्टी ब्राह्मण समाज को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके पीछे स्पष्ट राजनीतिक संदेश है कि बसपा केवल दलितों की पार्टी नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बनना चाहती है। हाल के समय में मायावती ने बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, आरक्षण, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरना शुरू किया है। यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पहले बसपा केवल सीमित राजनीतिक बयान देती थी। अब बसपा खुद को एक सक्रिय विपक्ष के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है। खासकर युवाओं और बेरोजगार वर्ग को जोड़ने की रणनीति पर भी काम दिखाई देता है।

ये भी पढ़े

UP में भी मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ सकती कांग्रेस

हालांकि चुनौतियां भी गंभीर हैं। बसपा का संगठन पहले जैसा मजबूत नहीं रहा। कई पुराने नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी पहले जैसी नहीं दिखती। दूसरी ओर भाजपा ने दलित समाज में अपनी पकड़ मजबूत की है, जबकि समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग और मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में संगठित करने में जुटी है। ऐसे में बसपा के लिए राजनीतिक जमीन वापस हासिल करना आसान नहीं होगा। फिर भी मायावती को कम आंकना राजनीतिक भूल साबित हो सकता है। उत्तर प्रदेश में एक बड़ा “साइलेंट वोट बैंक” ऐसा माना जाता है जो खुलकर राजनीतिक चर्चा नहीं करता, लेकिन मतदान के समय बसपा के साथ खड़ा हो जाता है। यही वजह है कि कम सीटें जीतने के बावजूद बसपा का वोट प्रतिशत अक्सर प्रभावशाली बना रहता है।

2027 का चुनाव कई मायनों में अलग होगा।भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता बनाए रखने की कोशिश करेगी। समाजवादी पार्टी खुद को सबसे मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित करना चाहेगी। कांग्रेस भी गठबंधन की राजनीति के जरिए अपनी जमीन तलाश रही है। ऐसे माहौल में बसपा यदि 10 से 15 प्रतिशत वोट भी मजबूती से बचाने में सफल रहती है, तो वह चुनावी परिणामों को प्रभावित करने वाली सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायावती की सबसे बड़ी ताकत उनका धैर्य और राजनीतिक चुप्पी मानी जाती है। वे कम बोलती हैं, लेकिन चुनाव के समय अचानक ऐसे फैसले लेती हैं जो पूरे राजनीतिक समीकरण बदल देते हैं। यही कारण है कि विरोधी दल भी उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करते है। असल सवाल यह नहीं है कि बसपा सरकार बनाएगी या नहीं। बड़ा सवाल यह है कि क्या मायावती फिर से उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन जाएंगी? अगर राज्य में मुकाबला बेहद करीबी हुआ, तो बसपा “किंगमेकर” की भूमिका में आ सकती है। और अगर सामाजिक समीकरण उनके पक्ष में बने, तो पार्टी अप्रत्याशित प्रदर्शन भी कर सकती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज भी एक बड़ा वर्ग मायावती को केवल नेता नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के प्रतीक के रूप में देखता है। यही भावना 2027 के चुनाव में बसपा की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल में OBC कोटे पर नए फैसले से सुलगती सामाजिक और सियासी बिसात

लेखक : अखिलेश सिंह

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More