चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

Rahimabad POCSO case

रहीमाबाद क्षेत्र के एक गांव की घटना

बगल के गांव में रहने वाले हैवान ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Rahimabad POCSO case :  रहीमाबाद क्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार रात एक 34 वर्षीय दरिंदे ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। आरोपी चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर घिनौनी हरकत की। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उमरावल गांव के पास सड़क किनारे बदहवास हालत में मिली बच्ची की आपबीती सुनकर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक मासूम बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें

अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी

 

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली दलित महिला परिवार के साथ रहती है। रोज की तरह गुरुवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो रही थी। इसी दौरान घर में शौचालय न होने पर पीड़ित महिला घर से बाहर शौच के लिए चली गई। वापस लौटी तो उसके होश उड़ गए देखा कि उसकी चार वर्षीय मासूम बच्ची गायब है। यह माजरा देख पति को बताने के साथ-साथ मोहल्ले में रहने वाले लोगों से बताया।
बताया जा रहा है पीड़ित महिला घरवालों और आसपास में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर अपनी लाडली बेटी की तलाश करते हुए बगल के गांव उमरावल स्थित सड़क किनारे तालाब के पास बदहवास हालत में पड़ी है।

यह भी पढ़ें

बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

यह मंजर देख घरवालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर उमरावल गांव निवासी 34 वर्षीय अमित उर्फ रजनीश उर्फ कृष्णा पुत्र रामप्रकाश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरूण कुमार त्रिगुनायक के मुताबिक मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी घर से ले जाकर लैंगिक अपराध कर रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर धारा 137(2) 65(2) BNS, पाँच एम पाक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

भारत की बिगड़ी पारी को जेमिमा-मंधाना ने संभाला

यूएन में बोला भारत: यौन हिंसा रोकने में भारतीय महिला पीसकीपर्स आगे

 

Spread the love

Saharanpur
Crime News

गोमतीनगर विस्तार: जी20 रोड पर बड़ा हादसा, एक महिला बैंक कर्मी की मौत

मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे, एक युवती सहित दो लोग घायल ए अहमद सौदागर G20 Road Accident : जरा सी चूक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के लिए घातक बन गया। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के जी20 रोड होते हुए शहीद पथ की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक आपा खो बैठा और अनियंत्रित होकर […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

ए अहमद सौदागर Dinesh Mishra : स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को उनकी अहम भूमिका निभाने तथा अभिलेखों में दुरुस्त पाए जाने पर गृह मंत्रालय द्वारा उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश चंद्र मिश्रा ने अभिलेखों के आधार पर कई अपराधियों को सजा दिलाने […]

Spread the love
Read More