धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप का आरोप, रोल दिलाने के बहाने होटल ले जाने का दावा

Sexual Exploitation
  • फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप का आरोप
  • रोल दिलाने के बहाने होटल ले जाने का दावा
  • चंडीगढ़ में दर्ज हुआ मामला, पुलिस जांच में जुटी

Rape ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’  के प्रोडक्शन डिजाइनर जॉन जोसेफ उर्फ जोएल पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। नागपुर की एक युवती की शिकायत पर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि फिल्म में काम दिलाने और बड़े प्रोजेक्ट्स से जोड़ने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने यह भी दावा किया कि बाद में उसे धमकाया गया और मारपीट की गई।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रशासक बनकर प्रधानी चलाएंगे प्रधान

शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

शिकायत के अनुसार, साल 2025 में सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में फिल्म धुरंधर की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात फिल्म प्रोडक्शन टीम से जुड़े जॉन जोसेफ से हुई। आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने का भरोसा दिया। पीड़िता के मुताबिक 2 सितंबर 2025 को आरोपी उसे सेक्टर-17 स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए।

धमकी और मारपीट का भी आरोप

युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। शिकायत में मारपीट का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े

विदेशी चमक-दमक को त्याग NRI पति छोड़ भारत लौट आई यह महिला

पहले भी जुड़ चुका है फिल्म से विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म से जुड़े एक अन्य कलाकार नदीम खान पर भी इस साल रेप का मामला दर्ज हुआ था। उन पर एक महिला कर्मचारी ने लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगाया था। बाद में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

फिल्म ने तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर और उसका दूसरा भाग निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी थीं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

4 thoughts on “धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर रेप का आरोप, रोल दिलाने के बहाने होटल ले जाने का दावा

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

The Revolutionaries : प्राइम वीडियो की पीरियड ड्रामा ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ को हाल ही में रिलीज़ के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली है। इस पीरियड ड्रामा में आजादी के समय के एक अनकहे अध्याय पर रोशनी डाली गई है। मेकर्स ने इसे शानदार स्केल के साथ-साथ इमोशन ओर एक्शन से भरपूर बनाया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More