‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

Kenya Dairy Plant

शाश्वत तिवारी

Kenya Dairy Plant : ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और समावेशी विकास के संकल्प को दोहराते हुए भारत सरकार ने अफ्रीकी देश केन्या में जमीनी स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। भारत सरकार द्वारा छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के विकास के लिए केन्या को दी गई 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.25 अरब रुपये) की ‘लाइन ऑफ क्रेडिट’ के तहत यहां एक अत्याधुनिक डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना की गई है।

यह भी पढ़ें

मजाक – मजाक में पत्नी को दी गोली, शो में मचाया धमाल

 

यह परियोजना अफ्रीका के जमीनी स्तर के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में भारत की सहयोगात्मक भूमिका को दर्शाती है। नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि केन्या के न्येरी काउंटी स्थित नारुमोरो डेयरी फार्म में स्थापित इस प्लांट की क्षमता 4,000 लीटर प्रति घंटा (LPH) है। इस प्लांट की सबसे खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी मुख्य औद्योगिक मशीनरी और तकनीकी उपकरण भारत द्वारा ही सप्लाई किए गए हैं। इस प्लांट के चालू होने से स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसके अलावा, केन्या डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (KDC) द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना से 2,300 से अधिक छोटे डेयरी किसानों को उनके दूध के लिए एक भरोसेमंद और स्थिर बाजार मिल गया है।

यह भी पढ़ें

यूएन में बोला भारत: यौन हिंसा रोकने में भारतीय महिला पीसकीपर्स आगे

उच्चायोग के अनुसार यह प्रोसेसिंग प्लांट रोजाना लगभग 13,420 किलोग्राम दूध को प्रोसेस करेगा,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की होने वाली भारी बर्बादी रुकेगी और गुणवत्तापूर्ण प्रसंस्कृत दूध तक लोगों की पहुंच आसान होगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को जमीन पर उतारने का काम करती है, जिसके तहत भारत वैश्विक मंचों पर हमेशा ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की वकालत करता रहा है। पश्चिमी देशों की कर्जजाल नीतियों के विपरीत, भारत की यह विकास साझेदारी पूरी तरह से केन्या की स्थानीय प्राथमिकताओं और वहां के नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

भारत की बिगड़ी पारी को जेमिमा-मंधाना ने संभाला

अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी

यूएन में बोला भारत: यौन हिंसा रोकने में भारतीय महिला पीसकीपर्स आगे

 

Spread the love

One thought on “‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट”

Comments are closed.

Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More
Attack on Home Minister's convoy
International

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग

Attack on Home Minister’s convoy: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार को मस्तूंग जिले के खद कूचा इलाके में बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगो के काफिले को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने अचानक काफिले पर गोलीबारी […]

Spread the love
Read More