पत्रकारिता और बेरोज़गारी का पोस्टमार्टम: सच, संघर्ष और सवाल

Journalism

 

विजय श्रीवास्तव
विजय श्रीवास्तव

Journalism लखनऊ/बढ़नी। समाज की बुराइयों पर किसी न किसी को पहल करनी ही पड़ती है। क्यों न शुरुआत अपने ही पत्रकार समाज की कमियों पर आत्ममंथन से की जाए। आज शहरों और कस्बों में अखबारों तथा तथाकथित पत्रकारों की बाढ़-सी आ गई है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर “प्रेस” लिखा आसानी से दिखाई देता है। कई लोग पत्रकारिता की मूल शिक्षा या प्रशिक्षण लिए बिना ही अपना समाचार पत्र शुरू कर देते हैं और बेरोजगार युवाओं को आकर्षक सपने दिखाकर अवैतनिक संवाददाता बना लेते हैं। उनकी आय का प्रमुख स्रोत समाचार नहीं, बल्कि विज्ञापन जुटाना बन जाता है। राष्ट्रीय पर्वों या सरकारी आयोजनों के समय विभिन्न कार्यालयों में विज्ञापन मांगने वालों की लंबी कतारें इस व्यवस्था की एक सच्चाई को उजागर करती हैं। उत्तर प्रदेश में हजारों समाचार पत्र और पत्रिकाएं पंजीकृत हैं, लेकिन उनमें से बड़ी संख्या का अस्तित्व मुख्यतः विज्ञापनों पर टिका है। अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्र भी समय के साथ आर्थिक संकट के कारण बंद हो चुके हैं।

ये भी पढ़े

UP में 2027 से पहले राम के नाम पर छिड़ी नई सियासी जंग

पत्रकारिता का उद्देश्य सत्ता से सवाल पूछना, समाज को सही जानकारी देना और जनहित की आवाज़ बनना है। लेकिन जब पत्रकारिता केवल विज्ञापन या निजी लाभ का माध्यम बन जाती है, तब उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। यह कहना भी उचित नहीं होगा कि सभी पत्रकार भ्रष्ट हैं। आज भी बड़ी संख्या में ईमानदार और निष्ठावान पत्रकार कठिन परिस्थितियों में निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्हीं के कारण पत्रकारिता की गरिमा और समाज का विश्वास आज भी कायम है। एक गंभीर प्रश्न यह भी है कि बेरोजगारी के कारण अनेक शिक्षित युवा पत्रकारिता को आसान रोजगार समझकर इसमें आ जाते हैं। यदि पत्रकारिता केवल पहचान, सम्मान या प्रभाव का माध्यम बनकर रह जाए और आर्थिक आत्मनिर्भरता का कोई स्थायी आधार न हो, तो भविष्य में परिवार की जिम्मेदारियां निभाना कठिन हो सकता है। अस्पताल के बढ़ते खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के सामने केवल सामाजिक पहचान पर्याप्त नहीं होती। इसलिए युवाओं को पत्रकारिता में आने से पहले स्वयं से कुछ प्रश्न अवश्य पूछने चाहिए। क्या यह उनका मिशन है या केवल रोजगार का विकल्प? क्या उनके पास आजीविका का कोई स्थायी स्रोत है? क्या वे आर्थिक दबाव के बावजूद निष्पक्ष पत्रकारिता कर पाएंगे।

ये भी पढ़े

चंपत, गोपाल और अनिल मिश्रा अब पैदल

अक्सर कहा जाता है कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व्यक्ति सच बोलने में अपेक्षाकृत अधिक स्वतंत्र होता है, क्योंकि वह छोटे-छोटे प्रलोभनों या दबावों से आसानी से प्रभावित नहीं होता। हालांकि यह हर व्यक्ति पर समान रूप से लागू नहीं होता है।  ईमानदारी अंततः व्यक्ति के चरित्र और मूल्यों पर निर्भर करती है। महात्मा गांधी का यह विचार आज भी प्रासंगिक है कि अत्यधिक धन की लालसा और समाज सेवा साथ-साथ नहीं चल सकती। पत्रकारिता मूलतः समाज सेवा का माध्यम है, इसलिए इसमें नैतिकता, आत्मानुशासन और आर्थिक स्वावलंबन तीनों का संतुलन आवश्यक है। सरकारें भी शिक्षित बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित करती हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएं। पत्रकारिता करें, लेकिन उसे मजबूरी नहीं, बल्कि मिशन बनाएं। पत्रकारिता का सम्मान केवल प्रेस लिखी गाड़ी या परिचय पत्र से नहीं बढ़ता, बल्कि निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण से बढ़ता है। यही पत्रकारिता की वास्तविक पहचान है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के होगी बात

अयोध्या विवाद के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर

 

Spread the love

Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More
Piyush Goyal, BJP Treasurer
homeslider National Politics

भाजपा की नई टीम में पीयूष गोयल की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या कैबिनेट से देंगे इस्तीफा?

Piyush Goyal, BJP Treasurer : भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया। इस नई टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व […]

Spread the love
Read More