देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद

Aarti Birajdar

Aarti Birajdar : सोशल मीडिया सेंसेशन देहाती मैडम ने कहा है कि सन नियो के धारावाहिक ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ की नायिका वैदेही की कहानी उन्हें अपने जीवन संघर्ष की याद दिलाती है। देहाती मैडम का मानना है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। देहाती मैडम ने अपने अनोखे अंदाज में अंग्रेजी सिखाकर सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी प्रेरणादायक यात्रा इस बात का उदाहरण है कि छोटी शुरुआत भी बड़े सपनों को साकार कर सकती है।

देहाती मैडम ने कहा, “मेरी शुरुआत भी बहुत साधारण थी। जब मैंने ऑनलाइन अंग्रेजी सिखाना शुरू किया, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा सफर बन जाएगा। लोगों को लगता था कि मैं भी एक छोटे गांव की सामान्य क्रिएटर हूं।   लेकिन मैंने मेहनत करना और अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। जब मैंने ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही की कहानी देखी, तो लगा कि यह सिर्फ उसकी नहीं, बल्कि हर उस साधारण लड़की की कहानी है, जिसे दुनिया कम समझती है।  लेकिन जो कभी हार नहीं मानती।” धारावाहिक में वैदेही की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने कहा कि देहाती मैडम की कहानी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, “वैदेही की तरह देहाती मैडम ने भी साबित किया है कि गांव, परिवार या पृष्ठभूमि किसी के सपनों की राह नहीं रोक सकती। वैदेही की कहानी खुद पर भरोसा रखने और हर चुनौती का सामना करने की है। मुझे विश्वास है कि यह शो लोगों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस देगा।” उल्लेखनीय है कि ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ एक गांव की लड़की वैदेही की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाता है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करती है। यह धारावाहिक हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार

‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में भारत का बड़ा कदम, केन्या में लगाया आधुनिक डेयरी प्लांट

बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

भारत की बिगड़ी पारी को जेमिमा-मंधाना ने संभाला

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद

Comments are closed.

Batwara 1947 Review
Entertainment

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Batwara 1947 Review: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर कई कहानियां बनी हैं, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ इस दर्द को सिर्फ हिंसा और नफरत के नजरिए से नहीं दिखाती। फिल्म का केंद्र इंसानियत, रिश्ते और उन भावनाओं पर है, जो मुश्किल से मुश्किल दौर में भी इंसान को इंसान बनाए रखती हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन […]

Spread the love
Read More
Samay Raina
Entertainment Uttar Pradesh

समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

समय रैना के खिलाफ सभी केस रद्द Samay Raina: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना समेत पांच लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में इन पांचों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द […]

Spread the love
Read More
Yash and Shah Rukh Khan
Entertainment Uttar Pradesh

‘KGF’ vs ‘Zero’ क्लैश पर यश का बड़ा बयान, शाहरुख की जमकर तारीफ

ऑफिस क्लैश पर बोले यश Yash and Shah Rukh Khan: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और शाहरुख खान की ‘Zero’ साल 2018 में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार थे, जबकि ‘KGF’ […]

Spread the love
Read More