यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

मार्निंग वॉक
आशीष द्विवेदी
आशीष द्विवेदी

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद

अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन

लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है, सुबह की सैर। सुबह की ताज़ी हवा में कुछ देर टहलना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है और दिनभर शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना मॉर्निंग वॉक की आदत कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है। डॉ. केएल मिश्र के मुताबिक नियमित सुबह की सैर से हार्ट डिजीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा कम किया जा सकता है। यह मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती है और दिनभर फोकस बनाए रखने में मदद करती है।

Drinking water
Drinking water

सुबह वॉक पर जाने से पहले पानी -पीना अच्छा माना जाता है। रातभर शरीर थोड़ा डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए उठने के बाद एक से दो गिलास सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। बहुत ज्यादा पानी एकदम से पीकर तुरंत तेज वॉक शुरू न करें। अगर BP, किडनी या हार्ट की कोई बीमारी है और डॉक्टर ने पानी सीमित करने को कहा है, तो उसी सलाह को मानें।
चिकित्सकों का कहना है कि 45 साल के बाद वॉक करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मशहूर फिजिशियन डॉ. संतोष सिंह का कहना है कि शुरुआत में 20 से 30 मिनट वॉक करना चाहिए। वहीं नियमित और फिट लोगों के लिए 30 से 45 मिनट का वॉक जरूरी है। हफ्ते में कम से कम यह पांच दिन जारी रहना चाहिए। इतनी तेज कि हल्की सांस फूले लेकिन बातचीत की जा सके। बेहतर फायदे के लिए पांच मिनट धीमी चाल से शुरुआत करना चीहिए। बीच में तेज-तेज टहलना चाहिए। वहीं अंत में पांच मिनट स्लो वॉक करना चाहिए। अगर लम्बे समय से एक्सरसाइज नहीं की है, घुटनों/कमर में दर्द है, या हार्ट की समस्या है, तो धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

सुबह की सैर के 10 बड़े फायदे

दिल को रखे मजबूतः सुबह की नियमित वॉक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमताः नियमित वॉक शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करती है और संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ाती है।

तनाव और चिंता करे कमः सुबह की ताज़ी हवा और शांत वातावरण मानसिक तनाव कम कर मूड को बेहतर बनाते हैं।

वजन नियंत्रित रखने में मददगारः मॉर्निंग वॉक कैलोरी बर्न करने का आसान और असरदार तरीका है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

ये भी पढ़े

स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े कितने समय में ठीक होते हैं? जानें पूरी रिकवरी टाइमलाइन

डायबिटीज कंट्रोल में सहायकः सुबह टहलने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

हड्डियों और मांसपेशियों को बनाए मजबूतः नियमित वॉक शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला बनाए रखती है।

बेहतर नींद में सहायकः मॉर्निंग वॉक बॉडी क्लॉक को संतुलित कर स्लीप क्वालिटी सुधारती है।

त्वचा में लाए प्राकृतिक निखारः वॉक के दौरान पसीने के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

फेफड़ों को बनाए स्वस्थः गहरी सांस लेने से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है।

लम्बी उम्र का आसान राजः रोजाना वॉक करने वाले लोगों में कई बीमारियों का खतरा कम होता है और उनकी जीवन प्रत्याशा बेहतर रहती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

दो टूक : बंगाल के बाद UP और 2029 के लोस चुनाव में अब भगवा बनेगा चुनावी हथियार

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

तमिलनाडु में बनी नई सरकार, लेकिन कर्नाटक सरकार को लगा तगड़ा झटका

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Identifying foreign garlic
Health Lifestyle

आपकी रसोई में तो नहीं पहुंच रहा विदेशी लहसुन? खरीदते समय इन बातों से करें पहचान

Identifying foreign garlic :  भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन बाजार में अलग-अलग किस्मों और आकार में मिलता है। इसी बीच बाजार में विदेशी, खासकर कथित चाइनीज लहसुन की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More