धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों की मौज, खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक

Dhanteras Offers: आज छह नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस पर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बाजार में दुकानों की भीड़ और लंबी कतारों से बचना चाहते हैं तो डिजिटल गोल्ड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि कई ऑनलाइन पेमेंट और निवेश प्लेटफॉर्म डिजिटल गोल्ड की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। कहीं सिर्फ 10 रुपये में सोना खरीदने का मौका मिल रहा है तो कहीं तीन से पांच प्रतिशत तक अतिरिक्त फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं धनतेरस पर कहां मिल रहे हैं कौन-कौन से ऑफर।

 सिर्फ 10 रुपये में खरीदें डिजिटल गोल्ड

Super.money ने धनतेरस के मौके पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहक ऐप के जरिए महज 10 रुपये में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। खरीदारी UPI के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को तीन प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है। हालांकि, इस ऑफर के तहत अधिकतम कैशबैक की सीमा 9,000 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए, अगर आप 1,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो आपको 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

 डिजिटल गोल्ड खरीदने पर दो प्रतिशत कैशबैक

PhonePe भी धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले ग्राहकों को शानदार फायदा दे रहा है। कंपनी के ऑफर के मुताबिक, छह नवंबर को कम से कम 2,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर दो प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को PhonePe ऐप में जाकर ‘Buy Gold’ सेक्शन से खरीदारी करनी होगी। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ छह नवंबर के लिए उपलब्ध है।

 21 रुपये का फ्री डिजिटल गोल्ड

jUMPP की ओर से भी धनतेरस के मौके पर ग्राहकों को फ्री डिजिटल गोल्ड दिया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत 2,100 रुपये या उससे अधिक का ट्रांजैक्शन करने वाले योग्य ग्राहकों को 21 रुपये की कीमत का डिजिटल गोल्ड मिलेगा। इस ऑफर का फायदा एक दिन में अधिकतम दो बार उठाया जा सकता है। कंपनी ने यह स्कीम 31 अक्टूबर को शुरू की थी और छह नवंबर इसका आखिरी दिन है।

 खरीदारी पर मिलेगा पांच प्रतिशत अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड

BharatPe अपने ‘Invest BharatPe’ प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों को अतिरिक्त फायदा दे रहा है। इसके तहत 100 रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड मिलेगा। यह अतिरिक्त गोल्ड सीधे ग्राहक के गोल्ड पोर्टफोलियो में जुड़ जाएगा।

 500 रुपये तक का अतिरिक्त गोल्ड

Tickertape ने भी धनतेरस के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत छह नवंबर को डिजिटल गोल्ड खरीदने पर ग्राहकों को खरीदारी की रकम के हिसाब से अतिरिक्त गोल्ड दिया जा रहा है।

  • 5,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 200 रुपये का अतिरिक्त गोल्ड।
  • 7,000 रुपये की खरीदारी पर 300 रुपये का अतिरिक्त गोल्ड।
  • 10,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 500 रुपये का अतिरिक्त गोल्ड।

यह ऑफर केवल छह नवंबर के लिए है।

 गोल्ड ज्वैलरी पर 14,000 रुपये तक की छूट

अगर आप डिजिटल गोल्ड के बजाय सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो Senco Gold & Diamonds भी धनतेरस पर खास ऑफर दे रहा है। कंपनी की ओर से 10 ग्राम सोने की ज्वैलरी पर 14,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर नियम और शर्तों के अधीन 7,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। यह ऑफर आठ नवंबर तक लागू है।

डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है। डिजिटल गोल्ड को शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह सेबी (SEBI) रेगुलेट नहीं करती है। इसलिए निवेश करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता, गोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, खरीद-बिक्री के नियम और लागू शुल्क की जानकारी जरूर हासिल करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

 

 

Business

अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा

JioFinance: अब रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट और बिल भुगतान से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक अपने जमा जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट […]

Read More
Business

GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें

Lucknow:  देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और कारोबारियों के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। GST से जुड़ी प्रक्रियाओं में बदलाव, छोटे कारोबारियों को राहत, रिफंड में तेजी और कर संबंधी नोटिसों की प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केंद्र में […]

Read More
Business

रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा दांव, FY28-29 में मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद

Online Business: रिलायंस रिटेल ने अपने ऑनलाइन कारोबार को नई ऊंचाई देने और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ी निवेश रणनीति तैयार की है। कंपनी का फोकस फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म, डार्क स्टोर नेटवर्क, सप्लाई चेन और तेज डिलीवरी व्यवस्था के विस्तार पर है। प्रमुख ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन, बैंक […]

Read More