शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

Untitled 23 copy
  • टोल प्लाजा पर UPI पेमेंट से पुलिस को मिला आरोपी का मोबाइल नंबर
  • झारखंड और उत्तरप्रदेश में SIT कर रही पड़ताल,

रंजन कुमार सिंह

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अब इसके सुराग का केंद्र UPI पेमेंट है, जिसके इर्द-गिर्द तमाम सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। दरअसल, जांच में पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल हुई कार इस घटना से पहले एक टोल प्लाजा से गुजरी थी। यहां पर एक आरोपी ने नकद भुगतान करने के बजाए टोल UPI के जरिए दिया था। इसी के चलते पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी मिल गया और उसकी पहचान भी हो सकी। वहीं, टोल प्लाजा से कार के गुजरने की वजह से गाड़ी में बैठे आरोपियों की तस्वीरें भी पुलिस को मिल गई हैं। CCTV कैमरे में सब कैद हुआ। इसी सिलसिले में SIT झारखंड में तलाशी अभियान चला रही है। रांची के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी इलाके में कुछ हिस्ट्रीशीटर्स को हिरासत में लेकर SIT पूछताछ कर रही है। SIT की एक टीम यूपी भी गई है। चंद्रनाथ रथ की हत्या से जुड़े मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल को पता चला है कि हमलावरों को बुधवार रात पहले से यह जानकारी थी कि रथ कार में किस जगह बैठे हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

जांचकर्ताओं को संदेह है कि पश्चिम बंगाल के बाहर से लाई गई मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने इस हमले को सटीक योजना के साथ अंजाम दिया। SIT के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों को अच्छी तरह पता था कि रथ वाहन के अंदर कहां बैठे हैं। हमला तेज और पेशेवर अंदाज में किया गया। शुक्रवार को जांचकर्ताओं ने कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दूसरी मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार की तलाश तेज कर दी है। अधिकारी ने ज्यादा जानकारी दिए बिना बताया कि हत्या की जांच के लिए राज्य CID, आईबी और बंगाल STF के अधिकारियों को मिलाकर गठित सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) मामले में ‘तकनीकी और जमीनी स्तर के साक्ष्य जुटाने’ के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गया। अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई दूसरी मोटरसाइकिल बंगाल के बारासत में रेल गेट संख्या 11 के पास बरामद की गई, जो उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम से लगभग छह किलोमीटर दूर है।

चंद्रनाथ के हत्यारों के राज्य से भागने की आशंका

चंद्रनाथ की हत्या में पड़ोसी राज्यों के पेशेवर शूटर की संलिप्तता का संदेह होने के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों ने निगरानी और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन स्थानीय अपराधियों की भूमिका की भी जांच कर रही है जिन्होंने हमलावरों को संभवत: साजो-सामान और अन्य सहायता उपलब्ध कराई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या किए जाने के 72 घंटे से अधिक समय बाद भी पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, ”विस्तृत जांच जारी है। जिस तरीके से हमला किया गया, उससे व्यापक ‘रेकी’ किए जाने और राज्य के बाहर से भाड़े के पेशेवर शूटर की संभावित संलिप्तता का संकेत मिलता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

बेंगलुरु: PM मोदी को जान से मारने की कोशिश नाकाम

राज्यपाल बनाम लोकतंत्र! तमिलनाडु घटनाक्रम ने खड़े किए बड़े सवाल

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

 

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More