BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

सरयू
  • सरयू में डूबे बस्ती के तीन युवक, महराजगंज में एक युवक की हत्या
  • डीजे लदी डीसीएम दुकान में घुसी, तीन लोग गंभीर घायल
  • अयोध्या में बड़ा हादसा: सरयू स्नान के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी

अयोध्या। सरयू नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीन युवक सरयू नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। डूबने वाले युवकों की पहचान अभिषेक कुमार सोनी, अमित गुप्ता और राज गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं और सरयू स्नान के लिए अयोध्या पहुंचे थे।

इसी दौरान अमरोहा से आए दो अन्य श्रद्धालु भी नदी में डूबने लगे, जिन्हें जल पुलिस ने समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस, अयोध्या पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सरयू नदी में डूबे तीनों युवकों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत सरयू तट का बताया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, दो भाई गिरफ्तार

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मड़ना गांव की है, जहां शराब पीने के बाद हुए विवाद में दो भाइयों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों ने देर शाम साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आवेश में आकर दोनों भाइयों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में मृतक के घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

अयोध्या में देर रात बड़ा हादसा

अयोध्या में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबेडकरनगर रोड पर तेज रफ्तार डीजे लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त दुकान में तीन लोग सो रहे थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर बाजार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

6 thoughts on “BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More