नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

Untitled 8 copy 10

महराजगंज।  नौतनवां इंटर कॉलेज महराजगंज।  भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच को लेकर शुक्रवार को नौतनवां के एक सभागार में भारतीय मीडिया टीम के कप्तान एवं प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी एवं नेपाली टीम के कप्तान एवं लुंबिनी प्रेस क्लब नेपाल के अध्यक्ष कमल राय माझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजेता और उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया।

भारतीय मीडिया टीम के कप्तान अमित त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत और नेपाल का संबंध काफी पुराना है इन संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से तृतीय वर्ष में इस मैच के आयोजन को लेकर भारतीय मीडिया टीम काफी उत्साहित है। इस तरह के आयोजन से रोटी-बेटी के संबंधों को बढ़ावा देते हुए और मजबूती आएगी।

इस दौरान नेपाली मीडिया टीम के कप्तान कमल राय माझी ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दोनों देशों के पत्रकारों द्वारा विगत कई वर्षों से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें क्रिकेट मैच का भी एक अहम योगदान है।

दोनों देशों की भाषा सभ्यता और संस्कृति एक ही है। सीमा की रेखा भले ही दोनों देशों की अलग है लेकिन हम एक ही हैं। ऐसे में इन संबंधों को और मजबूत और प्रगाढ़ करने के लिए आगे और भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे संबंधों को और मजबूत किया जा सके। मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं एसएसबी 66 वीं बटालियन के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर नेपाली मीडिया टीम के दीपेंद्र बडुआल, विष्णु भट्टराई, रविंद्र गुप्ता, शंकर पांडे, राधेश्याम विश्वकर्मा एवं भारतीय मीडिया की तरफ से राहुल त्रिपाठी, अतीक अहमद, आलोक जोशी, सुदेश त्रिपाठी, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, राजा अग्रहरि, अंगद शर्मा, रोहित कनौजिया, दिनेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

READ MORE

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More