25 साल बाद घर लौटा ‘लापता’ शख्स, तब तक छोटे भाई की पत्नी बन दो बच्चे की मां बन चुकी थी पत्नी

पंजाब

पंजाब का हंसा सिंह यूपी में भिखारी बनकर जीता रहा, उधर बीवी की घर वालों ने देवर से करा दी शादी

पुलिस की पहल से हुआ चौंकाने वाला मिलन, लेकिन घर में पत्नी को देख लगा बिलखने हंसा

लापता’ शख्स: पंजाब। एक शख़्स घर से गायब क्या हुआ, परिजनों ने उसे मुर्दा मान उसके पत्नी की शादी उसी के सगे भाई से करा दी। समय बीता महिला दो बच्चों की मां बन गई। अब वो शख्स UP के बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने पहल की और वो अपने घर पहुंच गया। फिर उसने जो देखा, उसके होश उड़ाने के लिए काफी थे। अब उसकी पत्नी उसके छोटे भाई की बहू है और वो उसे देख मौके बेमौके बिलखने लगता है। कपूरथला से साल 2001 में लापता हुए हंसा सिंह की 25 साल बाद चौंकाने वाली वापसी हुई है। लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने उन्हें मृत मान लिया था और उनकी पत्नी की शादी देवर से कर दी गई थी। इधर, हंसा सिंह भटकते-भटकते उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले पहुंच गए।

ये भी पढ़े

 

जम्मू के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, 22 लोगों की मौत

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहां नहटौर कस्बे में वे वर्षों तक भिखारी की तरह जीवन बिताते रहे। स्थानीय लोग उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ समझकर खाना-पीना दे देते थे। हाल ही में कुछ लोगों को हंसा सिंह पर शक हुआ और उन्होंने उनसे बातचीत कर जानकारी जुटाने की कोशिश की। इसके बाद बिजनौर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच करते हुए कपूरथला पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद उनकी पहचान पक्की हो सकी। करीब ढाई दशक बाद परिवार से दोबारा मिलन भावुक कर देने वाला रहा। अब करीब 50 साल के हो चुके हंसा सिंह अपने घर लौट आए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी की दूसरी शादी से दो बच्चे भी हो चुके हैं, जिससे परिवार की परिस्थितियां और भी जटिल हो गई हैं।

ये भी पढ़े

 

Bhoot Bangla ‘ ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

Spread the love

Crime News

तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप

16 वर्षीय लड़की का मेडिकल परीक्षण के दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस ने दोनों दरिंदगी करने वाले दिनों नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल मारूति बलेनो कार बरामद, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : राजधानी में मासूम बच्चियों से लेकर लड़कियों व […]

Spread the love
Read More
Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More