तमिलनाडु में बनी नई सरकार, लेकिन कर्नाटक सरकार को लगा तगड़ा झटका

तमिलनाडु Minister D. Sudhakar
  • मंत्री डी. सुधाकर का निधन; फेफड़ों के संक्रमण से थे पीड़ित
  • कर्नाटक सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री थे डी. सुधाकर

बैंग्लुरू। एक ओर तमिलनाडु में विजय थलपति की सरकार बन रही थी, वहां हर्ष का माहौल था, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक के एक मंत्री का सुबह-सुबह निधन हो गया। यह खबर आते ही पूरे सूबे में शोक की लहर पसर गई। वे 66 वर्ष के थे और पिछले दो महीनों से फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राज्य की राजनीति में शोक की लहर फैल गई। बेंगलुरु स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक डी. सुधाकर ने रविवार सुबह करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें दो महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. चिन्नादुरई ने कहा कि सुधाकर डी. (66 वर्ष) को 10 मई को सुबह 3.15 बजे कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ, इलेक्ट्रॉनिक सिटी में मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. आर. चिन्नादुरई ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डी. सुधाकर कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में गिने जाते थे और कर्नाटक सरकार में योजना एवं सांख्यिकी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े

तमिलनाडु में बनी TVK सरकार, थलपति विजय ने ली CM पद की शपथ, नौ मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

सूबे के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने लिखा- ‘आज हमारे कैबिनेट सहयोगी डी. सुधाकर का निधन, जो बीमारी का इलाज करवा रहे थे और मेरे करीबी सहयोगी भी थे, मेरे लिए अत्यंत दुख का कारण बना है। डी. सुधाकर, जिन्होंने हिरीयूर के विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के रूप में कार्य किया, ने अनुकरणीय जनसेवा की थी। यह अत्यंत दुखद बात है कि सुधाकर आज अपने परिवार, रिश्तेदारों और अनगिनत समर्थकों को पीछे छोड़ गए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर डी. सुधाकर की आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।’

ये भी पढ़े

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घट गए फॉलोअर्स

वहीं कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने डी. सुधाकर को जीवन भर समर्पित कांग्रेसी बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और हिरीयूर के लोगों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहे। सोशल मीडिया पोस्ट में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुधाकर अपनी मुस्कुराने की आदत, सादगी और ज़मीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते थे और हमेशा लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखते थे। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस पुरुष और महिला को उनकी कमी बहुत खलेगी। सुरजेवाला ने सुधाकर के परिवार, उनके प्रियजनों और पूरे कर्नाटक में उनके समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें शक्ति प्रदान करें। ओम शांति!
चित्रदुर्ग ज़िले के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुधाकर हिरीयूर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक थे। वे 2004 में Challakere से और 2008 तथा 2013 में हिरीयूर से चुने गए थे। अपने राजनीतिक करियर के दौरान, उन्होंने सामाजिक कल्याण और युवा मामलों सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की ज़िम्मेदारी संभाली। विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें ज़मीनी स्तर से मज़बूत जुड़ाव रखने वाले एक अनुभवी विधायक के रूप में याद किया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
National

आय से अधिक संपत्ति मामला: अधिकारी के लॉकर से मिला नोटों का जखीरा

Hyderabad News : आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार लैंड रिकॉर्ड्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नरहरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को उनके बैंक लॉकरों की तलाशी शुरू की, जिसमें पहले ही लॉकर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More