गर्मियों में खीरा बना नेचुरल कूलिंग फूड, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स

cucumber 1589460661

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचने की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में खीरा एक ऐसा सुपरफूड है जिसे रोजाना डाइट में शामिल करके कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। लगभग 95 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है और गर्म हवाओं यानी लू के असर को कम कर सकता है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, खीरे में विटामिन K और विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकते हैं।

ये भी पढ़े

बागेश्वर धाम को मिली बड़ी मंजूरी, अब विदेश से भी मिल सकेगा चंदा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गर्मियों में अक्सर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खीरा गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। वजन कम करने वालों के लिए भी खीरा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। इससे ओवरईटिंग की आदत को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डेली डाइट में खीरे को सलाद, रायता या जूस के रूप में शामिल किया जा सकता है। नियमित सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, स्किन हेल्दी बनती है और थकान भी कम महसूस होती है।

ये भी पढ़े

IPL के बीच CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

Spread the love

Hypnic jerk
Health

सोते समय गिरने जैसा झटका क्यों लगता है? जानें वजह

Hypnic jerk: कई बार रात में सोते समय अचानक ऐसा महसूस होता है, जैसे हम किसी ऊंचाई से नीचे गिर रहे हों। इसी एहसास के साथ हाथ-पैर या पूरा शरीर झटके से हिल जाता है और नींद खुल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह अनुभव […]

Spread the love
Read More
Health National

अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस के दोबारा इस्तेमाल पर रोक, केंद्र सख्त

Single-use medical device: देश के अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस और डिस्पोजेबल उपकरणों के दोबारा इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इस संबंध में आदेश जारी कर अस्पतालों को एक बार इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरणों को दोबारा […]

Spread the love
Read More
Health

डायबिटीज में अमरूद खाना कितना सही? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई जरूरी बातें

Guava for Diabetes : डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद एक पौष्टिक फल हो सकता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि, इसे खाने का तरीका और इसकी मात्रा भी काफी मायने रखती है। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अमरूद खाने से जुड़ी दो ऐसी बातों का जिक्र किया […]

Spread the love
Read More