IPL के बीच CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

khaleel ahmed 2 ap 1776319933

IPL  (इंडियन प्रीमियर लीग) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पहले से ही संघर्ष कर रही CSK के लिए यह खबर किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। खलील अहमद इस सीजन में टीम के लिए लगातार मैच खेल रहे थे। हालांकि शुरुआत में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पहले तीन मुकाबलों में वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए अगले दो मैचों में एक-एक विकेट लिया और अपनी लय पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में वह चोटिल हो गए।

ये भी पढ़े

खरबूजा खाने से पहले जान लें ये सच, ज्यादा सेवन बन सकता है सेहत के लिए खतरा

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मैच के दौरान उन्होंने अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जांच में पता चला कि उन्हें क्वाड्रिसेप्स में ग्रेड-2 टियर की चोट लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की चोट से उबरने में करीब 10 से 12 हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में उनका इस सीजन में वापसी करना संभव नहीं है। खलील का बाहर होना CSK के लिए इसलिए भी बड़ा नुकसान है क्योंकि वह टीम के पेस अटैक का अहम हिस्सा थे। अब तक टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, जिससे यह साफ है कि टीम मैनेजमेंट अभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

ये भी पढ़े

संतरे के छिलके अब नहीं जाएंगे कचरे में, स्किन केयर में ऐसे बनेंगे आपके ब्यूटी पार्टनर

 

अगर टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो CSK इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। पांच मैचों में से उसे केवल दो में जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में खलील की गैरमौजूदगी टीम की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। अब टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है, जो हैदराबाद में खेला जाएगा।

इस मैच में CSK को बिना खलील के ही मैदान में उतरना होगा, जिससे टीम की गेंदबाजी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव-ईशान की एंट्री Duleep Trophy Final:  दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला रविवार, छह सितंबर से चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में युवा सितारों पर खास नजर रहेगी। ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, जबकि […]

Read More
Sports

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर India-Pakistan match: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार, पांच सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला टी20 एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। भारतीय टीम […]

Read More
Sports

BCCI का बड़ा ऐलान, जापान के खिलाफ पहली बार T20I खेलेगी टीम इंडिया

जापान में इतिहास रचेगी टीम इंडिया India vs Japan T20I match: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा […]

Read More