वज़न तेज़ी से घटाना है? हाई फाइबर, लो कार्ब फूड्स अपनाएं

मोटापा आज के समय में सिर्फ शरीर की बनावट ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वजन कम करने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट प्लान अपनाना भी बेहद जरूरी है। नोएडा स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉ. अनामिका यादव के अनुसार वेट लॉस के लिए हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और लो रिफाइन्ड कार्ब्स वाली डाइट सबसे ज्यादा प्रभावी मानी जाती है। उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थों को रोजाना के भोजन में शामिल करना चाहिए, जिनमें फाइबर और प्रोटीन अधिक हो तथा कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में मौजूद हों।

ये भी पढ़ें

आमलकी एकादशी व्रत आज: भगवान विष्णु की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डाइट में शामिल करें ये फूड्स

डायटीशियन के मुताबिक सलाद वजन घटाने में काफी मददगार होता है। नॉन-वेज खाने वाले लोग ग्रिल्ड चिकन और मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं संतुलित मात्रा में इनका सेवन करना जरूरी है, ताकि शरीर को सही पोषण मिलता रहे।

वजन घटाने में फायदेमंद फल और सुपरफूड

सेब, अमरूद और बेरीज जैसे फल न सिर्फ वजन कम करने में मदद करते हैं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा स्प्राउट्स, चिया सीड्स का पानी, पनीर, टोफू, दालें और हेल्दी सूप भी फैट बर्न करने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में सहायक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

जन्मदिवस विशेष: दंडीस्वामी पूज्य जीतेन्द्रानंद सरस्वती महाभाग

Health

गर्मियों में मोरिंगा क्यों है सुपरफूड? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। इस दौरान पाचन संबंधी समस्याएं, थकान और डिहाइड्रेशन आम हो जाते हैं। ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी होता है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पोषण भी प्रदान करें। मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है, उन्हीं […]

Read More
Health

गर्मियों में कच्चा प्याज क्यों है फायदेमंद? जानिए लू से बचाव और सेहत के लिए इसके बड़े फायदे

लखनऊ। गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगा है और आने वाले दिनों में लू (हीटवेव) का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर इस मौसम में पानी और ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह […]

Read More
Health

केसर का पानी बन सकता है सेहत का खजाना, जानिए सही समय और इसके फायदे

केसर को अक्सर सिर्फ स्वाद और रंग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण इसे एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक भी बनाते हैं। खासतौर पर अगर केसर का पानी सही समय पर पिया जाए, तो यह शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट केसर […]

Read More