मालिकों के इशारे पर भाजपा ख़त्म कर रही भारत का व्यापार : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
  • बीजेपी देश की अर्थव्यवस्था को ख़त्म करने का रच रही षडयंत्र

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 1857 की क्रांति के बाद अब मेरठ से एक और स्वतंत्रता आंदोलन जन्मेगा और वो होगा आज के साम्राज्यवादी सत्ताधारी गिरोह और उनके संगी-साथियों के खि़लाफ़। सच्चाई तो ये है कि बीजेपी ने पहले भूमि अधिग्रहण, काले क़ानूनों जैसे दुष्प्रयासों से खेतीबाड़ी-किसानी ख़त्म करनी चाही और अब यूएस डील और मल्टीनेशनल व कुछ अकूत दौलत के मालिकों के इशारे पर भाजपा भारत का व्यापार ख़त्म कर रही है। जिससे कुल मिलाकर सारी इकॉनमी पर भाजपाइयों व उनको सीधे चंदा देनेवाले खरबपतियों का क़ब्ज़ा हो जाए और परंपरागत व्यापारियों का कारोबार सड़कों पर भी जगह न पा पाए।

ये भी पढ़ें

महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही BJP : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जो बड़े व्यापारी, स्टॉकिस्ट आज भी भाजपा के साथ हैं, आज-कल में वो भी भाजपा की गलत नीतियों और मंसूबों का शिकार बनेंगे, वो भी नहीं बचेंगे। ये बात अब सबको समझ आ रही है, इसीलिए हर व्यापारी, दुकानदार, कारख़ाना मालिक, सूक्ष्म-लघु-मध्यम स्तर का उद्यमी अब बीजेपी के विरूद्ध एकजुट हो रहा है। उसका भ्रम टूट गया है। उसे भी अब समझ आ गया है कि ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’ का मतलब साफ़ है कि भाजपा उस अकूत महा-राशि के सिवाय किसी की सगी नहीं है; जो वो कमीशन, चंदे के नाम पर एकमुश्त वसूल लेती है। भाजपा के भ्रष्टाचार का पेट सुरसा का मुँह है। उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा का बुलडोज़र दुकानों-मकानों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर चलाया जा रहा है। आज बीजेपी देश की अर्थव्यवस्था को ख़त्म करने का जितना बड़ा षड्यंत्र कर रही है, उतना बड़ा तो परतंत्रता के दौर में साम्राज्यवादियों ने भी नहीं किया था। आज भाजपा जिस आर्थिक ग़ुलामी को देशवासियों पर थोपने की साज़िश कर रही है, उसे देश के छोटे-से-छोटे व्यापारी, दुकानदार, रेहड़ी-पटरी-फेरीवाले से लेकर साप्ताहिक हाट, सब्ज़ी मार्केटवाले और बड़े कारोबारी, स्टॉकिस्ट, उद्यमी तक कामयाब नहीं होने देंगे। सब मिलकर इसका विरोध करेंगे।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More