महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही BJP : अखिलेश

Ayodhya
  • नोएडा में मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही है। सरकार मजदूरों के साथ आर्थिक अन्याय कर रही है। हर तरह का अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि नोएडा में मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है। संविधान के हिसाब से नहीं वह मन विधान से चल रही है।

अखिलेश यादव सोमवार को सुल्तानपुर दौरे पर थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नोएडा में मजदूर पहले से अपनी मांग कर रहे थे। जब मजदूर अपनी मांग लेकर आये थे, तब सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। अन्य प्रदेशो में मजदूरों का वेतन बढ़ गया लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ा। सरकार ने बातचीत का कोई रास्ता नहीं निकाला। सरकार की कमियों के कारण घटना हुई। यादव ने कहा कि एक तरफ निवेश की बात हो रही है। दूसरी तरफ मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। अगर निवेश आये लेकिन मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे?

ये भी पढ़ें

बंदायू जेल में बगैर वसूली नहीं होता बंदियों का इलाज!

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये है। तहसील, थाने से लेकर हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। मुख्यमंत्री जी बंगाल में जाकर हिसाब किताब मांग रहे है, वह उत्तर प्रदेश में अपना हिसाब कब देंगे? भाजपा कुछ भी कर ले बंगाल में ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार के दिन इन पाँच राशियों को मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Today’s Horoscope मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस मंगलवार कुछ राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहने […]

Spread the love
Read More
homeslider International

नेबरहुड फर्स्टः चक्रवात प्रभावित श्रीलंकाई अस्पतालों का कायाकल्प करेगा भारत

  शाश्वत तिवारी Sri Lanka Hospital  : भारत और श्रीलंका ने स्वास्थ्य क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम देते हुए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह विशेष पहल भारत के ‘आफ्टरमैथ साइक्लोन दितवाह प्रोजेक्ट’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हाल ही में आए भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ के कारण प्रभावित […]

Spread the love
Read More
UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More