गर्मियों में कच्चा प्याज क्यों है फायदेमंद? जानिए लू से बचाव और सेहत के लिए इसके बड़े फायदे

Untitled 7 copy 8

लखनऊ। गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगा है और आने वाले दिनों में लू (हीटवेव) का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर इस मौसम में पानी और ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जिनमें कच्चा प्याज सबसे अहम माना जाता है। बुजुर्ग अक्सर गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई वैज्ञानिक और पोषण संबंधी कारण हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है प्याज

कच्चा प्याज पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन B व C  पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के साथ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

लू और हीट स्ट्रोक से बचाव में मददगार

गर्मियों में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कच्चा प्याज शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और हीट स्ट्रोक से बचाव में सहायक माना जाता है।

शरीर को देता है प्राकृतिक ठंडक

कच्चा प्याज शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और थकान कम महसूस होती है, जिससे आप दिनभर अधिक एनर्जेटिक रहते हैं।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

प्याज में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

कच्चे प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

READ MORE

Anxiety Symptoms
Health

Anxiety Symptoms : शरीर देता है ये संकेत, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं

Anxiety Symptoms : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। काम का दबाव, रिश्तों की उलझन, आर्थिक तनाव और भविष्य की चिंता कई लोगों को मानसिक रूप से कमजोर बना रही है। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उनके शरीर में हो […]

Read More
International Nurses Day
Analysis Health homeslider International

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

राजेन्द्र गुप्ता किसी भी बीमार व्यक्ति की सेवा नर्स या पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा जिस निष्ठा, आत्मीय ता, त्याग और समर्पण के साथ सहजता से की जाती है, उस तरह से शायद अपना भी न कर पाए। मरीज को नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर उसे एक नया जीवन देने में नर्स की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका […]

Read More
मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More