कविता: “का वर्षा जब कृषि सुखाने”

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

समय का महत्व जानना है तो

समाचार पत्र से पूछ लीजिये,

जिसका प्रातः इंतज़ार होता है,

शाम तक रद्दी के ढेर में जाता है।

उठो, जागो, तब तक मत रुको,

जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए,

जीना, मरना समय का खेल है,

खेल समझ ले वो आबाद होता है।

दुनिया की किसी चीज़ की तुलना

समय से की ही नहीं जा सकती है,

समय का सदुपयोग ही जीवन में

आगे का मार्ग प्रशस्त करता है।

कविता : तभी दिख जाती हैं कठौती में गंगा

समय की गाड़ी का पहिया हमेशा

चलता रहता है इसका ब्रेक कहाँ है,

जो वक्त एक बार निकल जाता है

फिर लौटकर तो कभी नहीं आता है।

“का वर्षा जब कृषि सुखाने”

“समय चुके पुनि का पछिताने”

आदित्य यदि खेती सूख ही गई है,

तो बारिश का कोई महत्व नहीं है।

 

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More