अगर दोस्तों के साथ लखनऊ जाने का है प्लान तो इन जगहों को करे एक्स्प्लोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घूमने के लिए अनगिनत जगहें हैं। ऐतिहासिक इमारतों से लेकर खूबसूरत पार्कों तक लखनऊ पूरे देश में मशहूर है। ऐसे में घूमने के शौकीन ज्यादातर लोग लखनऊ का मजा लेना पसंद करते हैं। अगर आप लखनऊ घूमने जा रहे हैं। तो लखनऊ के आसपास की कुछ जगहों को एक्सप्लोर करना भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में ज्यादातर पर्यटक अक्सर बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, घंटाघर और जैनेश्वर मिश्रा पार्क देखने आते हैं।

वहीं लखनऊ के शाही खानों का लजीज स्वाद आपके ट्रिप को मजेदार बना देता है। लखनऊ घूमने के दौरान कुछ जगहों की सैर आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकती है। आइए आपको बताते हैं लखनऊ के आसपास घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में। लखनऊ से महज 84 किमी दूर स्थित बिठूर कई ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वाल्मीकि (Maharishi Valmiki) ने यहीं रामायण की रचना की थी, वहीं अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की तुरही भी बिठूर से ही फूंकी गई थी। यहां आप ध्रुव टीला, रानी लक्ष्मीबाई घाट, वाल्मीकि आश्रम, पत्थर घाट और ब्रह्मवर्त घाट के दर्शन कर सकते हैं।

श्रावस्ती की यात्रा लखनऊ से 156 किमी दूर स्थित श्रावस्ती बौद्ध और जैन तीर्थ स्थलों के अलावा कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। श्रावस्ती में आप विभूतिनाथ मंदिर, सुहेलदेव मंदिर, कच्ची कुटी और वन्यजीव अभयारण्य में जाकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। लखनऊ से महज 50 किमी दूर स्थित नवाबगंज पक्षी विहार  (Nawabganj Bird Sanctuary) का नाम रामसर स्थलों की सूची में शामिल है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बने इस अभयारण्य में आप देश-विदेश के पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों को देख सकते हैं। इसके अलावा नवाबगंज पक्षी विहार साइबेरियन क्रेन के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। (BNE)

Tourism

नेपाल बॉर्डर पर मौजूद यह जिला बना पर्यटन हब, भा रही वादियां, आठ डेस्टिनेशन कर रहे आकर्षित

उमेश तिवारी काठमांडू / नेपाल । कोरोना काल के बाद नेपाल में पर्यटकों की संख्या कम होने से पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ा था लेकिन हालात सामान्य होने के बाद फिर से पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। वर्ष 2018 से 2022 तक यहां 500522 देशी पर्यटक आ चुके हैं जबकि 661 विदेशी पर्यटक […]

Read More
Entertainment Himachal homeslider Tourism

2023 Will Knock after a few hours : 2022 आज अंतिम पड़ाव पर, नया साल स्वागत के लिए तैयार, हिमाचल-उत्तराखंड में उमड़ी भीड़

शंभू नाथ गौतम साल 2022 आज अपने अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। शनिवार रात 12 यह साल हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। ‌नया साल 2023 रविवार से अपनी दस्तक देने के लिए तैयार है। ‌ नए साल का स्वागत करने के लिए इन दिनों गोवा, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड […]

Read More
Tourism

पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है तवांग,जिस पर चीन की है बुरी नजर

उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल । चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प के बाद से अरुणाचल प्रदेश का तवांग एक बार फिर चर्चा में है। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद की वजह से तवांग में भारतीय सेना के मिलिट्री वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। हालांकि, तवांग अपनी बेमिसाल खूबसूरती और बौद्ध मठों के लिए […]

Read More