कविता : सबका मालिक एक है,

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

ब्रह्माण्ड रचयिता ने अपने सृजन में,
विश्व के कुछ देवदूतों को चुना होगा,
विविधता से युक्त धर्मों व पंथों का
पर्यटक अग्रदूत बनाकर भेजा होगा।

उसके उद्देश्य विश्व के मानव जगत में,
शान्ति व सौहार्द की स्थापना रहे होंगे,
और यही दूत पर्यटन के साथ शान्ति
सौहार्द के संदेश लेकर निकले होंगे।

कालांतर में धर्म प्रसारण उद्देश्य हेतु,
उन्होंने सारे जग में भ्रमण किया होगा,
शांति और सौहार्द स्थापना हेतु ही
विभिन्न धर्मों- पंथों ने दूत भेजा होगा।

बाइबिल के पाठ पढ़ाने को ईसाई,
बुद्धा की सीखें देने बौद्ध निकले होंगे,
लाखों प्रवर्तक इस्लामी भी विश्व में,
क़ुरान की आयतें फैलाने निकले होंगे।

कविता : ‘छोड़ो यार’ का सिद्धांत सरल है,

इसी शृंखला में वह यह सभी प्रवर्तक
भारत की समृद्धि देख भारत में आये,
सोने की चिड़िया के लालच में उसका
शिकार करने शिकारी बन कर आये।

धर्म को धर्म के जूठे अहंकार ने धर्मच्युत
कर विधर्मी बनाने का प्रयत्न किया,
भारत में ही भारतीयता का विरोध हुआ,
फलस्वरूप उनका डटकर प्रतिरोध हुआ।

वो आततायी यह भूल गए कि ईश्वर
एक है, वह ही तो सबका मालिक है,
उसका बनाया इंसान मालिक नहीं,
बस प्रकृति का अस्थायी नौकर है।

अपनी अस्थायी स्थिति इंसान को
याद रहे तो फिर विश्व में अशांति,
असंतोष, ईर्ष्या, रंगभेद न रह जायें,
और विश्व शांति स्थापित हो जाये।

विश्व शांति स्थापना की स्थिति
अब भी जग में प्रतिकूल नहीं है,
विश्वबंधुत्व का पाठ यदि पढ़िए,
आदित्य शांति सौहार्द स्थापित है।

 

Litreture

नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा) कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’ समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे […]

Read More
Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More