परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता : योगी आदित्यनाथ

– लखीमपुर खीरी में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित

– बोले योगी, कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही

– कहा- काशी के तर्ज पर होगा छोटी काशी का विकास, बनेगा गोला गोकर्णनाथ कॉरीडोर

– देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे : योगी

– सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आतंकियों के केस वापस लेती थी : योगी आदित्यनाथ

लखीमपुर खीरी, 9 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया के परिवार की पांचों सीटों पर हार सुनिश्चित है। सीएम योगी गुरुवार को गोला में खीरी लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरा को नमन करते हुए महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। एक तरफ कांग्रेस के कार्यकाल में जहां देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे वहीं दूसरी तरफ सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के केस वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे अयोध्या नई अयोध्या बन गई है। काशी विश्वनाथ धाम जगमगा रहा है। ऐसे ही छोटी काशी को भी हम लोग उसी सुंदरीकरण के साथ जोड़ने का काम करने जा रहे हैं। फोर लेन के साथ यहां सुंदर गलियारा होगा। एक एक व्यापारी को बसाने का काम होगा, किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा। यह केवल रामभक्त ही कर पाएंगे रामद्रोही नहीं कर पाएंगे। रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था, व्यापारी और बेटी असुरक्षित थीं। कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

सीएम योगी ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सपा अध्यक्ष ने कोई संवेदना जाहिर नहीं की, जबकि एक माफिया मरा तो उसके घर फातिहा पढ़ने चले गये। उन्होंने कहा कि सपा के पास गरीबों के कल्याण के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। माफिया को गले का हार बना कर ये लोग प्रदेश को अराजकता की भट्ठी में झोकने का कार्य करते रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज देश में जो परिवर्तन दिख रहा है, उसके महानायक नरेन्द्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत कहता है कि हम किसी से भिड़ेंगे नहीं, मगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है और भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता 80 सीटों पर 80 कमल की माला प्रधानमंत्री मोदी जी को पहनाएगी।

इस अवसर पर वर्तमान सांसद, केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी वसुधैव मौर्य, विधायकगण अमन गिरी, रोमी साहनी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Loksabha Ran

कैसरगंज लोकसभाः कायम रहेगा या खत्म होगा ब्रजभूषण का दबदबा!

यौन उत्पीड़न केस में फंसे पहलवान की नाक बचाने मैदान में उतरा बेटा अयोध्या में दिव्य-भव्य राम मंदिर की चमक चंद्र प्रकाश मिश्र कैसरगंज का राजनीतिक दंगल बड़ा रोचक है। भाजपा ने पहलवानों से विवाद के बाद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण को मैदान में उतारा है। मैदान में भले ही करण हों लेकिन […]

Read More
Loksabha Ran

फतेहपुर लोकसभाः क्या गठबंधन करेगा कमाल या जीत के साथ रिकॉर्ड बनाएगी BJP?

प्रयागराज मंडल में शामिल फतेहपुर जिला भी राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। फतेहपुर संसदीय सीट से पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह जब देश के प्रधानमंत्री बने थे तब इसी सीट से सांसद चुने गए थे। इनके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे भी दो […]

Read More
Loksabha Ran

मोहनलालगंज लोकसभा का चुनावी रण: ईमानदार नेता ही मिटाएगा भ्रष्टाचार

सपा कार्यकर्ताओं और व्यापार सभा ने सपा उम्मीदवार आरके चौधरी के लिए किया प्रचार ए अहमद सौदागर लखनऊ। व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और सपा नेता संतोष सेठिया की अगुवाई में बुधवार को सपा नेता, व्यापार सभा व कार्यकताओं ने लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज 34 इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आरके चौधरी  के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन […]

Read More