चलने-फिरने में अक्षम युवती दर्शन को पहुंची

अयोध्या। 8मई। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ युवती ने सुविधापूर्वक श्री राम लला का दर्शन किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मंदिर परिसर में की गई व्यवस्था की सराहना की।
26 वर्षीय भावना चलना-फिरना तो दूर उठकर खड़ी भी नहीं हो सकती। अलबत्ता, समझने, बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। वे अपने मां बाप के साथ दर्शन करने 80 सदस्यीय टोली समेत ब्यावर, राजस्थान से आई थीं। व्यवसायी पिता और प्रिंसिपल मां की पहली सन्तान भावना जन्म से ही नब्बे प्रतिशत दिव्यांग हैं। ह्वीलचेयर के सहारे वे अयोध्या और श्रीराम लला तक पहुंची। भावना बताती हैं मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों का रवैया बहुत ही सहयोगात्मक रहा। हनुमान गढ़ी में जरूर भावना को पिता की गोद में चढ़ना पड़ा। सरयू आरती में वरीयता मिली तो भावना की आंखे छलक उठीं। पिता राजवीर बताते हैं कि कारसेवक पुरम के प्रभारी शिवदास जी ने भावना के ठहरने लायक कमरे की विशेष ध्यान देकर व्यवस्था कराई।
जारी कर्ता —
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम.
Email-
Onkar.singh
@srjbtkshetra.org
Mediacenter
@srjbtkshetra.org
Whatsapp -9520018007
7355513457

Religion

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से

पंचांग ने सचेत किया था वायु विध्वंस की गंभीर घटना से एयर इंडिया की कर्णावती दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर जैसे ज्ञान की बाढ़ सी आ गई है। विज्ञान, महाविज्ञान, और सूक्ष्म तकनीक से लेकर क्वांटम फिजिक्स और संपूर्ण विमानन तकनीक पर जैसे ज्ञान की प्रचंड धारा ही बहने लगी है। इसी क्रम में […]

Read More
Religion

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार

आज का राशिफल व पंचांग 08 जून, 2025, रविवार आज और कल का दिन खास 08 जून 2025 : प्रदोष व्रत आज। 08 जून 2025 : वट सावित्री व्रत आज होगा प्रारम्भ – (पूर्णिमा पक्ष वालों का)। 08 जून 2025 : विश्व महासागर दिवस आज। 09 जून 2025 : बड़ा महादेव पूजन कल। 09 जून […]

Read More
Religion

प्रदोष व्रत आज प्रदोष व्रत हर माह शुक्र पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।

प्रदोष व्रत हर माह शुक्र पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं अगल-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महिमा भी अलग-अलग होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत सभी कष्टों को हरने […]

Read More