
शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित फ्लिक्स स्क्वायर के सामने रविवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद 25 वर्षीय आदर्श सिंह को गोली मारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल आदर्श को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि फ्लिक्स स्क्वायर के पास मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी है। उन्होंने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक जौनपुर निवासी 25 वर्षीय आदर्श सिंह पुत्र रंजीत सिंह गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में रहता है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित आदर्श सिंह ने बताया कि शनिवार रात किसी बात को लेकर उसकी महिला मित्र के साथ विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती ने झगड़े की जानकारी अपने परिचित सामर्थ यादव को बताया। बताया जा रहा है कि यह सुनते ही सामर्थ यादव बौखला गया और रविवार सुबह फ्लिक्स स्क्वायर पर आदर्श सिंह को बहाने से बातचीत करने के लिए बुलाया। तभी बातचीत के दौरान आदर्श और सामर्थ यादव के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खुद को बचने सामर्थ यादव ने आदर्श सिंह के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पीड़ित आदर्श सिंह की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
जब ट्रेन लूटने आए 40 लुटेरों पर भारी पड़ा था 8 वीं गोरखा राइफल्स का एक सैनिक
अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़ते रहे पूर्व सांसद हर्षवर्धन
गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार
सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता
त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
BSF कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, भारत के प्रभारी राजदूत तलब
कांग्रेस की खोई जमीन और मोना की अग्निपरीक्षा
देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

