लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल में कमरे फुल

Nainital/Shimla : गांधी जयंती के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ बढ़ा दी। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक प्रमुख पर्यटन और तीर्थ मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। नैनीताल में होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस पूरी तरह भर गए, वहीं शिमला, मनाली और बद्रीनाथ मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें देखने को मिलीं।

नैनीताल में ठहरने की जगह नहीं मिली

लॉन्ग वीकेंड के दौरान नैनीताल में हजारों पर्यटक पहुंचे। सुबह से ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। भवाली, कैंची धाम, गरमपानी और खैरना की ओर जाने वाले मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर के ज्यादातर होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस फुल हो गए।

देर रात तक कई पर्यटक सामान लेकर ठहरने की जगह तलाशते नजर आए। जब उन्हें कहीं कमरा नहीं मिला तो कुछ सैलानियों को बस अड्डे पर ही रात बितानी पड़ी। हल्द्वानी रोड, भवाली रोड और कालाढूंगी रोड पर भी यातायात धीमा रहा। मॉल रोड, जू रोड और शेरवानी क्षेत्र में भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि नैनी झील, स्नो व्यू, चिड़ियाघर और हिमालय दर्शन जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही जारी रही।

शिमला में तीन किलोमीटर का सफर एक घंटे में

Untitled 4 copy

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पर्यटकों की भारी आमद ने ट्रैफिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने पहुंचे। तारादेवी से शिमला की तरफ कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लगीं।

ट्रैफिक दबाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटे तक का समय लगा। प्रमुख पार्किंग स्थलों के भर जाने से पर्यटकों को वाहन खड़ा करने में भी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पिछले 24 घंटे में शिमला में 17 हजार से ज्यादा वाहन पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या पर्यटक वाहनों की थी।

बद्रीनाथ मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम

उत्तराखंड के बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। जोशीमठ से विष्णुप्रयाग के बीच करीब 7 से 9 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने की जानकारी सामने आई। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी जाम में फंसे रहे।

जोशीमठ से मारवाड़ी तक सामान्य तौर पर करीब आधे घंटे में पूरा होने वाला सफर कई यात्रियों को दो से तीन घंटे में तय करना पड़ा। जाम में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी फंसे रहे। सड़क चौड़ीकरण का काम और बढ़ता यातायात इस क्षेत्र में परेशानी की प्रमुख वजहों में शामिल बताए जा रहे हैं।

कालका-शिमला हाईवे और मनाली में भी दबाव

Untitled 3 copy

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर भी छुट्टियों के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लगा। कई यात्रियों को सामान्य से काफी ज्यादा समय सड़क पर बिताना पड़ा। मनाली में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटकों के पहुंचने के कारण प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ा।लॉन्ग वीकेंड ने पर्यटन कारोबार को जरूर गति दी है। होटल, रेस्तरां और स्थानीय कारोबारियों को बड़ी संख्या में ग्राहकों का फायदा मिला, लेकिन दूसरी ओर पार्किंग, सड़क और ठहरने की सीमित सुविधाओं ने पहाड़ी पर्यटन स्थलों की क्षमता पर भी सवाल खड़े किए हैं। छुट्टियों के दौरान उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया कि बढ़ते पर्यटन के साथ पहाड़ी शहरों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत लगातार बढ़ रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

ये भी पढें

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

क्या होता है मुहूर्त

Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

 

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More