
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना
Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के तहत प्रस्तावित ब्रॉड गेज रेल लाइन की कुल लंबाई 291.881 किलोमीटर होगी। इसमें करीब 144.5 किलोमीटर रेल लाइन झारखंड में बनेगी। नई रेल लाइन से इन जिलों का सीधा जुड़ाव छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क से होने की संभावना है।
अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी
बिलासपुर-लोहरदगा के बीच 79 किमी दूरी होगी कम
परियोजना के पूरा होने के बाद बिलासपुर से लोहरदगा के बीच एक वैकल्पिक और छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा। वर्तमान में राउरकेला होकर बिलासपुर से लोहरदगा की रेल दूरी करीब 543 किलोमीटर है, जो नई रेल लाइन बनने के बाद लगभग 464 किलोमीटर रह जाएगी। यानी दोनों शहरों के बीच करीब 79 किलोमीटर की दूरी कम होगी। इससे यात्री और माल परिवहन में समय तथा परिचालन लागत कम होने की संभावना है।
सूखे से बेहाल कर्नाटक, खरगे ने PM मोदी से मांगी केंद्रीय सहायता
28 स्टेशन और 79 आरओबी-आरयूबी का प्रस्ताव
291.881 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर कुल 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना में एक प्रमुख वाटरवे ब्रिज, 16 वायडक्ट, 218 मेजर ब्रिज और 55 माइनर ब्रिज के अलावा सुरंगों का भी निर्माण प्रस्तावित है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 79 रोड ओवरब्रिज (आरओबी) और रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) बनाए जाने का प्रस्ताव है। परियोजना में लेवल क्रॉसिंग की संख्या शून्य रखने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए कुल 2158.202 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।
घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद
खनिज परिवहन के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
परियोजना की अनुमानित लागत ₹13,162.604 करोड़ है, जबकि पांच प्रतिशत मूल्य वृद्धि को शामिल करने पर लागत करीब ₹14,550.53 करोड़ आंकी गई है। नई रेल लाइन से बॉक्साइट, कोयला और लौह अयस्क जैसे खनिजों के परिवहन को नया मार्ग मिल सकता है। रांची रेल डिविजन के डीआरएम करुणानिधि सिंह के अनुसार, नई रेल लाइन से सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे पिछड़े एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार तक पहुंच आसान होने के साथ क्षेत्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास को भी आधार मिल सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी
रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
बाथरूम की टाइल्स चमकाने के आसान तरीके, मिनटों में हटेंगे जिद्दी दाग
त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां
Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे
Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है जीमूतवाहन और चील्हो-सियारिन की कथा?
Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP
मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव


One thought on “सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता”
Comments are closed.