
पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
GhazipurNews : गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में धावा बोलकर मालिक और उनके चालक को पीट-पीटकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम ने रविवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से लूट की रकम में से पांच सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।
मूल रूप से गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के महिपत सिंह पुरवा व हाल पता गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित कैलास कुंज में रहने वाले श्याम जी सिंह पुत्र राजेश सिंह का इंदिरा नगर में रेस्टोरेंट है।
उन्होंने दो अक्टूबर 2026 को गाजीपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके रेस्टोरेंट में धावा बोलकर बदमाशों ने लूटपाट करने लगे और विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर घायल करने के बाद दो मोबाइल फोन, स्कार्पियो वाहन की चाबी व 17 हजार रुपए की नकदी लूट ले गए। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही थी कि रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे में नामजद आरोपी बंधा रोड स्थित कल्याण अपार्टमेंट के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर उपनिरीक्षक नवनीत कुमार, उपनिरीक्षक सूरज कांत पांडेय, कांस्टेबल अंकित मिश्रा व कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर दोनों आरोपितों को धरदबोचा।
उपनिरीक्षक नवनीत कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम इटौंजा थाना क्षेत्र के उमरिया गांव व हाल पता इंदिरा नगर निवासी 21 वर्षीय शादाब गाजी पुत्र स्व मोहम्मद इस्लाम व बाराबंकी जिले के कुर्सी रोड स्थित नयापुरवा गांव व हाल पता गुडंबा क्षेत्र के राजीव नगर कालोनी निवासी 23 वर्षीय फहीम पुत्र मोहम्मद यूसुफ बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
काकोरी में तेज रफ्तार कार का कहर, दो की मौत
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, जाम से थमी रफ्तार
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित
अलीगंज: डाला चालक की कैंची घोंपकर हत्या, सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी


One thought on “गाजीपुर के रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट, दो लुटेरे गिरफ्तार”
Comments are closed.