
एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप
पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ए अहमद सौदागर
Lucknow: चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक गहनता से जांच पड़ताल की तो शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
चिनहट कस्बा में एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
ये भी पढें
इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब लग रही है और उसके शरीर पर काले रंग का लोअर व लाल रंग की टी-शर्ट थी। पुलिस उसके जेब की तलाशी ली, लेकिन उसमें से ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों को भी बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर गहनता से छानबीन की गई, लेकिन शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं।
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में शव की फोटोग्राफ भेजी है। पुलिस छानबीन की तो घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब पुलिस उनके फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा
कमाल! कक्षा सात का छात्र हवा से बना रहा पानी
परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारा दायित्वः योगी
सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

