मानव सेवा ही सच्ची सेवा है,एक दूसरे का सम्मान करना ही सच्चा मानव धर्म – अंजली त्रिपाठी डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां महराजगंज
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास पूर्वक गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों को सिख धर्म और गुरुनानक देव जी के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को गुरुनानक देव जी की फोटो दिखाई गई और पटका, निशान, खंडा आदि के बारे में परिचित कराया गया। बच्चों को गुरुनानक देव जी की सीख को आचरण में लेने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को समझाया कि हर धर्म हमें एक ही सीख देता है कि ईश्वर एक है, हमें सदा सच बोलना चाहिए, एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए और मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। बच्चों ने इस सीख को आचरण में लेते हुए आस-पास सभी की मदद की और अपना लंच भी शेयर किया। बच्चों ने वाहे गुरु-वाहे गुरु का जाप किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर एक ही स्वर में गूंज उठा।
ये भी पढें
‘पॉकेट नोवेल’ के प्रमोशन में मालविका मोहनन का अनोखा अंदाज, क्रू मेंबर्स को दिया खास सम्मान
इस अवसर पर डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चे सभी धर्मों से परिचित होते हैं और सभी का आदर व सम्मान सीखते हैं। कार्यक्रम में अद्विक, सामर्थ, इश्लीन, मृदुल, सृष्टि, अबूबकर, अक्षित, रक्षित, अनाया, अनन्या, योगिता,भाविका, तृषा, रूद्र आदि बच्चे तथा टीचर्स मोनिका, तेजस्वी, वैष्णवी, मनिता, अंजली, ईशा, प्रीती, इशिता, रिंकल, अंशिका और श्रद्धा मौजूद रहीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अनंत की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू
‘पॉकेट नोवेल’ के प्रमोशन में मालविका मोहनन का अनोखा अंदाज, क्रू मेंबर्स को दिया खास सम्मान
नन्हे हाथी राजा को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विशेष विमान
बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर
