बीकेटी: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य छिपाने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार

Lucknow

अचरामऊ गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में दहेजलोभियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को जलाने वाले फरार चल रहे आरोपी पति को इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित उदवतपुर मजरा रायपुर गांव निवासी पाचू ने बीकेटी थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बेटी सुनीता की शादी बीकेटी क्षेत्र स्थित अचरामऊ गांव निवासी अशोक कुमार के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर किया था।

आरोप है दहेज को लेकर उनका दामाद अशोक अपने भाई विनोद, सतीश व विनोद की पत्नी ने मिलकर दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित कर उनकी बेटी सुनीता की हत्या कर शव को जलाकर दिया था। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अनंत की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू

नन्हे हाथी राजा को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विशेष विमान

बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर

 

 

Lucknow
Crime News

बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर

यूपी STF और दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई डी ग्रुप का सक्रिय सदस्य था नसीम, लूट हत्या सहित कुल दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुरुवार रात […]

Read More
Lucknow
Crime News

लखनऊ में गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

48.80 किलो गांजा, कार और नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: ओडिशा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उसे राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 48.80 किलो ग्राम अवैध गांजा, […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More