
Varanasi: इंटरनेशनल ओल्ड ऐज डे के अवसर पर जेरियाटिक सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से काशी कुष्ठ एवं वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया। जेरियाटिक सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह एवं पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव की ओर से आश्रम की व्यवस्थाओं के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
ये भी पढें
श्राद्ध के दिन भोजन को लेकर क्या है सही नियम? प्रेमानंद महाराज ने बताया
जेरियाटिक सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जेरियाटिक रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. ए.के. सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर संस्था प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुष्ठ आश्रम हीरामनपुर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पिछले दो वर्षों से गोद लिया है।
संस्था की ओर से हीरामनपुर गांव में जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही है। कार्यक्रम में विनोद कुमार श्रीवास्तव, मनीष, आश्रम की देखरेख करने वाले रमेश बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा
गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा
सांप ने डंसा, गलत इंजेक्शन से बिगड़ी चार साल के बच्चे की हालत
मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट
नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा: सात साल की अनामिका ने पूरी की 30 KM दौड़

