
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nautanwa: नौतनवां नगर के छपवा स्थित शहीद स्थल के पास स्थापित किये गए सबसे ऊंचे 105 फीट तिरंगे झंडे को आज गांधी जयंती के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी फहराकर नगर का मान व सम्मान बढ़ाया।
ये भी पढें
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए शहीदो के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली शिक्षक, शिक्षिकाओं व बच्चों तथा NCC कैडेटों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 20 फिट तथा चौड़ाई 30 फिट होने के नाते यह जिले के उन स्थानों की फेहरिस्त शामिल हो गया जो सबसे ऊंचे व बड़े झंडे लगाने का दावा करते थे।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने इस क्षण को ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि आज से जितने भी पर्यटक हमारे नगर में प्रवेश करेंगे उनका अभिवादन तिरंगे झंडे से होगा जिसकी उपस्थिति मात्र से ही पूरा नगर देशभक्ति भाव में भरा हुआ महसूस करेगा।
ये भी पढें
खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल,अभय कुमार,राहुल दूबे,संजय पाठक,अजय दूबे,राशिद कुरैशी,अमित यादव,अशोक रौनियार के अलावा जनमेजय सिंह (प्रधानाचार्य शिशु मंदिर इ.का.नौतनवां),नर बहादुर राना, D.B.गुरुंग,मनोज कुमार थापा, रिखीराम थापा,श्याम किशोर,चंद्रमोहन जायसवाल, हेमबहादुर आले,विजय उपाध्याय,संतोष पाण्डेय,रवि तिवारी,प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गांधी जयंती पर CM योगी ने बापू को किया नमन, दी शुभकामनाएं
मौत के बाद भी जीती गोला, मिले 66 हजार से ज्यादा वोट
नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा: सात साल की अनामिका ने पूरी की 30 KM दौड़


One thought on “गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा”
Comments are closed.