महराजगंज में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, 13 स्थानों पर चलेगा जागरूकता अभियान

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP ठगी और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली जालसाजी से लोगों को बचाने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह अभियान दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 13 विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुस्तकालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढें

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

अभियान का उद्देश्य आमजन, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों को साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी देना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराना है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है।

इन 13 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

1. 03 अक्टूबर — देवकली इंटर कॉलेज, बासपार बैजौली, कोतवाली महराजगंज
2. 05 अक्टूबर — श्रीमती अनार कली देवी कन्या इंटर कॉलेज, राजपुर, श्यामदेउरवा
3. 06 अक्टूबर — विशप एकेडमी, कोतवाली महराजगंज
4. 07 अक्टूबर — पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पकड़ी भिटौली
5. 08 अक्टूबर — राजकीय जिला पुस्तकालय, कोतवाली महराजगंज
6. 09 अक्टूबर — एनसीसी कैम्प, सिसवा बाजार, थाना कोठीभार
7. 12 अक्टूबर — आदर्श इंटर कॉलेज, सिन्दुरिया
8. 13 अक्टूबर — केएमसी मेडिकल कॉलेज, कोतवाली महराजगंज
9. 14 अक्टूबर — व्यापार मंडल अग्रवाल अतिथि भवन, कोतवाली महराजगंज
10. 15 अक्टूबर — पैरामाउंट स्कूल, सिसवामुंशी, भिटौली
11. 16 अक्टूबर — ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय, हरिहरपुर सिन्दुरिया
12. 17 अक्टूबर — जवाहर नवोदय विद्यालय, कोतवाली महराजगंज
13. 19 अक्टूबर — सुभागी देवी इंटर कॉलेज, पनियरा

फर्जी लिंक से लेकर ऑनलाइन निवेश तक दी जाएगी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों में सुरक्षित वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी लिंक, व्हाट्सऐप/टेलीग्राम फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश एवं वित्तीय धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, एप्लीकेशन सुरक्षा तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढें

Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें शिकायत

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने या ठगी की कोशिश की जानकारी मिलने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर अपराध के मामलों में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। जल्द शिकायत होने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने की संभावना बढ़ सकती है।

Cyber Helpline 1920,Cyber Fraud का हो गए हैं शिकार? तो तुरंत डॉयल करें ये नंबर, वापस मिल जाएंगे सारे पैसे! - dial 1930 helpline number to save cyber fraud - Gadgets news

इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के दौरान मोबाइल नंबर, स्क्रीनशॉट, संदिग्ध लिंक/URL, बैंक या UPI ट्रांजैक्शन आईडी, लेन-देन का विवरण और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना उपयोगी होगा।

पुलिस ने लोगों से OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध APK या एप्लीकेशन डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध संदेशों व ऑफरों से भी सावधान रहने को कहा गया है। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने और स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा

Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची

श्राद्ध के दिन भोजन को लेकर क्या है सही नियम? प्रेमानंद महाराज ने बताया

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “महराजगंज में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, 13 स्थानों पर चलेगा जागरूकता अभियान”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर 341 गांवों में होगा जलार्पण

गांधी जयंती पर इन गांवों में अब नियमित पेयजल आपूर्ति होगी शुरू प्रदेश में अब तक 18,878 जलार्पण, 38,281 गांव रिपोर्टेड Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत 341 गांवों में जलार्पण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सांप ने डंसा, गलत इंजेक्शन से बिगड़ी चार साल के बच्चे की हालत

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सांप के डंसने के बाद चार साल के बच्चे को एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया और दो गोलियां देकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद बच्चे की हालत […]

Spread the love
Read More
Nautanwa
homeslider Uttar Pradesh

गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां नगर के छपवा स्थित शहीद स्थल के पास स्थापित किये गए सबसे ऊंचे 105 फीट तिरंगे झंडे को आज गांधी जयंती के अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी फहराकर नगर का मान व सम्मान बढ़ाया। ये भी पढें गांधी जयंती पर CM योगी ने बापू को किया […]

Spread the love
Read More