
Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने अपनी असाधारण प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचा है। प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो में पढ़ने वाली अनामिका ने हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। उसने यह दूरी करीब तीन घंटे 40 मिनट में पूरी कर अपनी सहनशक्ति और जज्बे का परिचय दिया। अनामिका ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपनी दौड़ शुरू की। हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रही बच्ची को रास्ते में कई स्थानों पर लोगों का समर्थन मिला। लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका उत्साह बढ़ाया और उसके प्रयास की सराहना की।
ये भी पढें
गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने दी बापू को श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा का किया स्मरण
दौड़ के दौरान अनामिका की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने पुष्प वर्षा कर बच्ची का हौसला बढ़ाया। वहीं, दौड़ के मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस तथा एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

गांधी पार्क पहुंचने पर हुआ स्वागत
30 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अनामिका गांधी पार्क पहुंची, जहां उसका स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने बच्ची के प्रयास की सराहना की। डीआइजी अशोक कुमार शुक्ल ने अनामिका के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताते हुए उसके माता-पिता की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्ची ने जिस तरह का उत्साह और प्रतिभा दिखाई है, वह जिले के लिए गौरव की बात है।

पिछले साल भी बनाया था रिकॉर्ड
अनामिका के पिता और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक, उनकी बेटी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। पिछले वर्ष अनामिका ने महज आठ मिनट में 240 पुशअप लगाने का दावा किया था, जिसके बाद उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। अनामिका की बड़ी बहन अंशिका मिश्रा भी अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में रह चुकी हैं। उन्हें ‘गूगल गर्ल’ के नाम से जाना जाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
PM मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बहादुरी की तारीफ
पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने पर क्या हैं नियम? जानिए पूरी जानकारी
प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,


One thought on “नन्ही उम्र, बड़ा कारनामा: सात साल की अनामिका ने पूरी की 30 KM दौड़”
Comments are closed.