धोनी भी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाये

बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय

  MS Dhoni Viral Video  : भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को  छह विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त तो हासिल कर ही ली,  बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे कर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की पारी में जोंस बटलर का कैच लेने की कोशिश में शुभमन गिल और गुरनूर बरार आपस में टकरा गए। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने पहुंचे। स्टैंड्स में उनका एक नन्हें फैन के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए वीडियो वायरल हो गया।

बुमराह ने इंग्लैंड में 31 विकेट लिए

बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बर्मिंघम में एक विकेट लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड में उनके 31 विकेट हो गए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा। जडेजा ने 30 विकेट लिए हैं।

बुमराह के वनडे में 150 विकेट पूरे

बुमराह वनडे में सबसे कम गेंद पर 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने। उन्होंने 4605 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी है। उन्होंने 4070 गेंद में 150 विकेट लिए थे। कुलदीप यादव 4513 गेंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

डॉसन ने 36 साल की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई

डॉसन वनडे में पहली फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 36 साल 135 दिन की उम्र में 68 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहली फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड ज्योफ्री बॉयकॉट के नाम है। उन्होंने 38 साल 245 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

धोनी ने नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाया

धोनी मैच देखने बर्मिंघम पहुंचे। इस दौरान उनके पास बैठे एक छोटे बच्चे ने उन्हें पॉपकॉर्न ऑफर किया। धोनी ने मना नहीं किया और पॉपकॉर्न खाया। हालांकि फिर बच्चे को इशारा किया कि मेरा पेट भरा है, आप खाओ।

कैच के दौरान गिल और बरार में टक्कर

17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर जोस बटलर कैच आउट हुए। ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने लेग साइड में शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बैट का टॉप एज लिया। कैच पकड़ने के लिए मिड-ऑफ से शुभमन गिल और मिड-ऑन से गुरनूर बरार दौड़े। इस दौरान दोनों की टक्कर हो गई। हालांकि बरार ने कैच पकड़ लिया और किसी को चोट भी नहीं लगी।

शिवम दुबे ने रूट का रिटर्न कैच छोड़ा

शिवम दुबे ने पारी के 20वें ओवर में अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर रूट ड्राइव शॉट खेलने में जल्दबाजी कर गए। गेंद सीधे दुबे के पास गई। उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर नीचे गिर गई। तब रूट सात रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने  76  रन की पारी खेली।

बरार चोट की वजह मैदान से बाहर गए

गुरनूर बरार 47 वें ओवर के बाद परेशानी में नजर आए। उन्हें 48वें ओवर में गेंदबाजी करनी थी। बरार गेंद हाथ में लेकर दौड़े, लेकिन तकलीफ के कारण रन-अप के बीच में ही रुक गए। उन्हें पैर के काफ में परेशानी थी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए। जांच के बाद बरार को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह अक्षर पटेल ने यह ओवर डाला।

अक्षर ने तीन  गेंद में दो विकेट लेकर इंग्लैंड को समेटा

अक्षर पटेल ने 48वें ओवर में ही इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया। उन्होंने  तीन  गेंद के अंदर आदिल राशिद और जोश टंग को आउट किया। अक्षर ने तीसरी गेंद पर आदिल राशिद को केएल राहुल के हाथों स्टंप आउट कराया। फिर पांचवीं गेंद पर जोश टंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड 258 रन पर ऑलआउट हो गई।

शुभमन गिल 80 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए

पारी के 26वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल को पैर में परेशानी के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल 23वें ओवर के बाद भी उन्हें पैरों में थोड़ दिक्कत हुई थी। तब फीजियो ने आकर उन्हें चेक किया। थोड़ी स्ट्रेचिंग के बाद उन्होंने बैटिंग जारी रखी। हालांकि 26वें ओवर में चौथी गेंद खेलने के बाद उन्हें फिर परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने पवेलियन लौटने का फैसला किया।

सुंदर ने छक्के से भारत को मैच जिताया

सुंदर ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। इसके साथ ही उनकी फिफ्टी भी पूरी हुई। आदिल राशिद ने स्लॉट में गेंद डाली, जिसे सुंदर ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पीजिये ब्रिटेन की शराब और पहनिये ब्रांडेड कपड़ा

पुरी रथयात्रा कल से, अब ₹50 हजार में मिल रहा कमरा

पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत

सोना ₹306 घटा, चांदी ₹1,253 बढ़ी

 

 

Spread the love

2 thoughts on “धोनी भी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाये

Comments are closed.

Sports

T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

IND vs ENG ODI : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ  तीन  मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में फुस्स नजर आए थे। लेकिन ओडीआई में वह एकदम बदल-बदले नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli
Sports

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

गंभीर के बीच अनबन?दावा- ट्रेनिंग में दूर-दूर नजर आये, दोनों के बीच बात तक नहीं हो रही Virat Kohli : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बार फिर विस्फोटक बैट्समैन विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अटकलों को टाइम्स नॉउ न्यूज की उस […]

Spread the love
Read More
Sports

बुमराह के दिन बहुरे, 968 दिन बाद वनडे में वापसी

रोहित-विराट भी लौटे, पहला वन डे मुकाबला एजबेस्टन में IND vs ENG 1st ODI : दिन सभी के आते हैं। अब जसप्रीत बुमराह के दिन बहुरे हैं वह भी 968 दिन बाद। उन्होंने वनडे क्रिकेट में वापसी की है। खास बात यह है कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई वनडे नहीं खेला […]

Spread the love
Read More