पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत

Raebareli Road Accident

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के पास हादसा

Raebareli Road Accident : लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली जिले के बछरावां थाना के खैरहनी चौराहे के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 5 में से सिपाही समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बछरावां थाना के खैरहनी चौराहे के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे पुलिया की मजबूत बाउंड्री से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग धमाके जैसी आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलने पर बछरावां थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पहुंचे। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां तीन  को मृत घोषित कर दिया गया।

]दो घायलों की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के कारण हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त कार को रोड से हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया। मृतकों की पहचान रायबरेली दीवानी न्यायालय की न्यायिक सुरक्षा में तैनात जालौन निवासी सिपाही महाराज सिंह (50), लालगंज के सरेनी निवासी चंद्रपाल सिंह (72) और एक अज्ञात के रूप में हुई है, जो बछरावां का ही रहने वाला है। घायलों में बछरावां के कुंडौली निवासी मोहम्मद रियान (25) और लखनऊ के तेलीबाग निवासी रजत साहू (34) शामिल हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

वाह रे ब्रिटेन ! मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेच दी

सेंसेक्स में नजर आयी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

यौन अपराध मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 

 

 

Spread the love

One thought on “पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत”

Comments are closed.

Patna
Bihar Crime News

महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

Patna: पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में अहम कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि महिला के घर में रात के समय घुसना, दीया बुझाना, उसके ऊपर लेटना और चीखने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाना गंभीर और आपराधिक कृत्य हैं, लेकिन केवल इन परिस्थितियों के आधार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों ने गौरीगंज अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। ये विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह – गोसाईगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन)। राकेश प्रताप सिंह इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2022 का […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More