हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
  • उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
  • दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव
  • चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की छह टीमें गठित

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के करीब छह साल बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अगवा कर बदमाशों ने हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी।
तीन दिन पहले उनकी पत्नी ममता सिंह ने पति के गायब होने की सूचना सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले 18 अक्टूबर 2019 को राजधानी लखनऊ के भीड़भाड़ वाले इलाके में उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश के दफ्तर में दो हमलावर मिठाई के डिब्बे में पिस्टल और चाकू छिपाकर लाए थे और कार्यालय में दाखिल होते ही उनपर गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया था।

ठीक उसी तर्ज पर उनके ही करीबी चालक साथियों के साथ मिलकर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को अगवा कर उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में गोलियों से भून डाला और मौके से भाग निकले। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि उन्नाव जिले में जमीन को लेकर कुछ लोगों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि आंशका जताई जा रही है इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक का कहना है इस मामले में संदेह के आधार पर धीरेन्द्र प्रताप सिंह के चालक सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगाई गई है और उम्मीद है कि हत्यारे जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उन्नाव जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित राजेपुर निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी थे और वह पत्नी ममता सिंह के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहते थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले धीरेन्द्र प्रताप सिंह अपने चालक के साथ निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे तो ममता सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर ड्राइवर पर संदेह जताते हुए गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है धीरेन्द्र के साथ दो गनर भी तैनात थे, इनमें से एक की तबीयत खराब होने की बात बताई जा रही है तो दूसरा गनर छुट्टी पर था‌।

रविवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास धीरेन्द्र प्रताप सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि धीरेन्द्र के शरीर में गोलियों की बौछार मौत के घाट उतारा गया। पुलिस जमीन की रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

,,,,, जमीन के विवाद में की गई धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, पुलिस की जांच पड़ताल में आया सामने,,

हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या जमीन विवाद को लेकर कराई गई थी। एक पक्ष के लोगों ने धीरेन्द्र की हत्या करने की सुपारी उन्हीं के चालक के जरिए शूटरों को दी थी। पुलिस की अबतक की छानबीन में यही सच उभर कर सामने आ रहा है। पुलिस संदेह के आधार पर चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

,, ऊंची रसूख रखने वाले थे धीरेन्द्र, दो गनर लेकर चलते थे,,,

,,एक गनर की तबीयत खराब तो दूसरा गनर रहा अवकाश पर यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है,,

मूल रूप से उन्नाव निवासी हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह को अगवा कर उनकी हत्या करने वाले शूटरों के हुलिया के आधार पर पुलिस का शक उन्हीं के ड्राइवर पर गहरा रहा है। सूत्र बताते हैं कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह की बढ़त और उनकी ऊंची पहुंच देख उन्नाव निवासी एक व्यक्ति को अखर रहा था। सूत्र बताते हैं कि इसी रंजिश को लेकर दुश्मनी रखने वालों ने चालक को अपने जाल में फंसाकर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को मौत की नींद सुला दिया। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढें

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 वीं वाहिनी SSB ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश

Maharajganj
Uttar Pradesh

फरेंदा: CO दीपशिखा वर्मा ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा- दीपशिखा वर्मा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के फरेंदा सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधारशिला विद्याश्रम में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंग वस्त्र […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

नौतनवां SDM कुणाल ने डंडा नहर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों संग विसर्जन व्यवस्था का निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत डंडा नहर के पास मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नौतनवां के उप जिलाधिकारी कुणाल ने आज मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार […]

Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को गति देना है। परियोजनाओं के तहत परिवहन, बिजली, […]

Read More