एक सितंबर से बदलेंगे ये नियम, LPG से कार तक पड़ेगा असर

CNG PNG Price : हर महीने की शुरुआत में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े नियमों में बदलाव होते हैं। अब 1 सितंबर 2026 से भी LPG, ईंधन की कीमतों, LPG e-KYC, कारों की कीमतों और एयरपोर्ट इमिग्रेशन से जुड़े कुछ बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

तेल विपणन कंपनियां हर महीने की  एक तारीख को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके तहत एक सितंबर को भी नई कीमतें जारी की जा सकती हैं। पिछले महीने यानी एक  अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ था।

ATF, CNG और PNG के दाम भी होंगे अपडेट

LPG के अलावा तेल कंपनियां विमान ईंधन यानी ATF, CNG और PNG की कीमतों में भी समय-समय पर बदलाव करती हैं। 1 सितंबर को इन ईंधनों की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं। कीमतों में बदलाव का असर हवाई यात्रा और परिवहन लागत पर भी पड़ सकता है।

LPG e-KYC नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी

घरेलू LPG कनेक्शन के लिए e-KYC की समयसीमा 31 अगस्त 2026 बताई गई है। अगर उपभोक्ता तय समय तक e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो 1 सितंबर के बाद सिलेंडर की डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए LPG उपभोक्ताओं को समयसीमा से पहले अपना e-KYC स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।

Tata और Hyundai की कारें हो सकती हैं महंगी

एक सितंबर से नई कार खरीदने वालों की जेब पर भी असर पड़ सकता है। Tata Motors अपनी कारों के अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। वहीं Hyundai Motor India अपनी गाड़ियों की कीमतों में करीब एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी लागू करने की तैयारी में है।

एयरपोर्ट इमिग्रेशन में मिलेगी राहत

विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी 1 सितंबर से सुविधा बढ़ने की बात कही गई है। नए नियम के तहत इमिग्रेशन प्रक्रिया के दौरान बोर्डिंग पास पर अलग से स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री डिजिटल बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

दिल्ली में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति की तलाश जारी

ICC ने श्रीलंका से छीनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब दूसरे देश में होगा टूर्नामेंट

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये पांच चीजें

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी ये पांच चीजें

 

 

Spread the love

Business Economy

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 35 रुपये किलो मिलेगी प्याज

त्योहारों से पहले सस्ती प्याज का इंतजाम New Delhi: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती मांग और संभावित महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज निकालकर देश के बड़े शहरों में पहुंचा रही है। उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

चीनी की कीमतों में उछाल, 64 रुपये किलो हुआ खुदरा भाव; सरकार ने कसी नकेल

चीनी के दाम ने बढ़ाई चिंता, खुदरा बाजार में 64 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; जमाखोरी पर सरकार सख्त New Delhi : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को खुदरा बाजार में चीनी का औसत भाव बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। कुछ इलाकों […]

Spread the love
Read More
Business National Science & Tech

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइलें

मिसाइल निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत New Delhi: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक भारतीय उद्योगों को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से […]

Spread the love
Read More