अमेरिका ने सात घंटे बरसाये ईरान पर बम

बदले में तेहरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर अटैक

Iran US Conflict : अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले ऑपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। उधर, ईरान की IRGC ने दावा किया कि उसने जवाबी अभियान शुरू करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। IRGC ने बहरीन के अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और जॉर्डन के अजराक एयरबेस को निशाना बनाने का भी दावा किया।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान समझौते के लिए आगे नहीं आया, तो अगले हफ्ते बिजलीघरों और पुलों को भी निशाना बनाया जाएगा। दूसरी ओर, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी रणनीति जारी रखेगा।

ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर हमला किया। इसमें एक  भारतीय शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हुए। जहाज पर कुल 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब कर भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत से जुड़े 11 जहाज और 148 भारतीय नाविक फिलहाल फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। ये सभी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रम्प ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया। उन्होंने मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया। होर्मुज स्ट्रेट से मंगलवार को सिर्फ 4 जहाज गुजरे। 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU के बाद यह सबसे कम शिपिंग ट्रैफिक है।

अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी लागू होने से पहले मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले 11 जहाजों में से नौ ईरानी रूट से निकले। शिप ट्रैकिंग फर्म केपलर के मुताबिक इनमें 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहा एक सुपर टैंकर, रिफाइंड ऑयल वाला एक टैंकर और एलपीजी ले जा रहे दो टैंकर शामिल थे। डेटा के अनुसार, मंगलवार को खाड़ी के दूसरे तेल उत्पादक देशों से तेल या गैस लोड करने के लिए किसी टैंकर की आवाजाही नहीं दिखी।

ट्रम्प के निशाने पर ईरान का पिकऐक्स माउंटेन

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान का पिकऐक्स माउंटेन न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स अमेरिकी निशाने पर है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस ठिकाने पर भी हमला किया जा सकता है। यह ठिकाना नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास पहाड़ के भीतर बनाया गया है। माना जाता है कि इसकी सुरंगें करीब 100 मीटर मोटी चट्टानों के नीचे हैं। ईरान का कहना है कि यहां एडवांस सेंट्रीफ्यूज बनाए जाते हैं, जबकि पश्चिमी देशों को शक है कि इसका इस्तेमाल यूरेनियम संवर्धन या परमाणु कार्यक्रम के दूसरे हिस्सों के लिए भी हो सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

और अब जज की कुर्सी पर भी काला जादू

धोनी भी मैच देखने पहुंचे, नन्हें फैन के साथ पॉपकॉर्न खाये

पीजिये ब्रिटेन की शराब और पहनिये ब्रांडेड कपड़ा

वाह रे ब्रिटेन ! मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेच दी

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More