राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 वीं वाहिनी SSB ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज की ओर से “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के अंतर्गत किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से SSB के जवानों ने लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और शारीरिक सक्रियता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

ये भी पढें

बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को राखी बांधने पहुंचीं बहन

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये भी पढें

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं बल के जवानों के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। रैली में शामिल जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया।

एसएसबी की ओर से आयोजित इस पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह साइकिल रैली “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

The Paradise: नानी और कीर्ति सुरेश की एनर्जी ने मचाया धमाल, ‘येशा नागुला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज

सेंट्रल ज़ोन और पूर्वी क्षेत्र के बीच सेमीफाइनल में कड़ा मुकाबला, बेंगलुरु में होगी जोरदार टक्कर

 

 

One thought on “राष्ट्रीय खेल दिवस पर 22 वीं वाहिनी SSB ने निकाली साइकिल रैली, दिया फिटनेस का संदेश”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में खुली मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ लिखना अनिवार्य

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 15 अक्टूबर 2026 से नई व्यवस्था लागू होने की खबर है। इसके तहत मिठाई की दुकानों पर खुले में बिक्री के लिए रखी जाने वाली मिठाइयों पर भी उनकी सेवन की अंतिम तारीख यानी ‘यूज बाय डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

लंका दहन के बाद रावण को पता चला हनुमान जी का रुद्रावतार रहस्य

हनुमान जी की शक्ति और रावण के उद्धार की पौराणिक कथा Lucknow: पार्वती जी ने शंकर जी से कहा-भगवन अपने इस भक्त को कैलाश आने से रोक दीजिए, वरना किसी दिन मैं इसे अग्नि में भस्म कर दूंगी। यह जब भी आता है, मैं बहुत असहज हो जाती हूँ। यह बात मुझे बिल्कुल भी पसंद […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

कैसा होगा कलयुग का अंत?

भगवान विष्णु के कल्कि अवतार को लेकर धार्मिक मान्यताओं में वर्णित हैं कई रहस्य Lucknow: हिंदू धर्म के शास्त्रों में चार युगों—सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग—का उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक युग की अपनी विशेषताएं हैं। कलयुग को ऐसा समय माना गया है, जिसमें धीरे-धीरे धर्म, सत्य और नैतिक मूल्यों का ह्रास […]

Read More