नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

कांग्रेस
  • काफी दिनों से बीमार चल रहे थे कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अश्विनी जोशी

नया लुक ब्यूरो

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का आज इंदौर में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंदौर की राजनीति में अश्विन जोशी को कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में गिना जाता था। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई।

ये भी पढ़े

अखिलेश की भेष बदल कर हिन्दू वोटों की फसल काटने की तिकड़म

परिजनों के अनुसार अश्विन जोशी पिछले काफी समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से परेशान थे। उनका लगातार उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। अश्विन जोशी इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस विधायक चुने गए थे।
वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार गोपी नेमा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्हें भाजपा नेता उषा ठाकुर से चुनावी हार का सामना करना पड़ा। उनके निधन पर कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस और इंदौर की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है।

‘पानी वाले बाबा’ के नाम से थी पहचान

अश्विन जोशी को क्षेत्र में “पानी वाले बाबा” के नाम से भी जाना जाता था। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जल संकट के दौरान वे टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए खास तौर पर चर्चित रहे। इसी वजह से आम जनता के बीच उनकी अलग पहचान बनी थी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

10 thoughts on “नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Today’s Horoscope  मेष : आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। आज के दिन के महत्व को समझते हुए इसके लाभ उठाने के अवसर से न चूकें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ : आपका आज का दिन व्यस्ततापूर्वक बीतेगा। सभी अधूरे कार्य पूर्ण होने […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत,

वेस्ट एशिया के हालात और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई चर्चा PM Modi Netanyahu Phone Call: भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को अहम टेलीफोन वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और पश्चिम एशिया […]

Spread the love
Read More
Agni 4 Missile Test
homeslider National

अग्नि-4 टेस्ट सफल, 4000 KM की मारक क्षमता से भारत की रणनीतिक ताकत में इजाफा

Agni-4 Missile Test : भारत ने अपनी रणनीतिक रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से छह अगस्त 2026 को किए गए इस परीक्षण में मिसाइल ने सभी निर्धारित मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। रक्षा सूत्रों के […]

Spread the love
Read More