उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: फरेंदा महराजगंज आज आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर फरेंदा महराजगंज में ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मीपुर श्रीमती अंजलि पांडेय जी पुत्रवधू माननीय श्री गणेश शंकर पांडेय जी पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा बहुत ही धूमधाम से धनतेरस के शुभ अवसर पर माता-पिता को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान खिलाकर तथा सभी को दोपहर का भोजन प्रसाद करवा कर आशीर्वाद की कामना की एवं दीपक जलाकर सभी बुजुर्ग माता-पिता के मंगल कल्याण की कामना किया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर किया, लेखाकार मनसा देवी ने प्रमुख जी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया ।

इस अवसर पर श्री उमेश मिश्रा जी, पंकज मद्धेशिया जी, रितेश मिश्रा जी, विशाल पांडेय जी, मनीष अग्रहरि जी, ऋषि चौरसिया जी सभासद, गौरव जायसवाल जी,गंगाराम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री अंकुर पांडेय जी ,अनंत जायसवाल जी आदि मौके पर उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक प्रदीप कुमार कटियार ने स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया । इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आधारशिला वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटियार ने ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीपुर श्रीमती अंजली पांडेय को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सुहाना को गाने के बोल याद देख हैरान हुए शाहरुख, किया मजेदार कमेंट
फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान
