फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

  • गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Gorakhpur:  महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहे डॉ. निशांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को गोरखपुर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह मुलाकात निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के आवास पर हुई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं निषाद पार्टी नेता इंजीनियर प्रवीण निषाद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डॉ. निशांत त्रिपाठी महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट (315) से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ उनकी यह मुलाकात क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

 

 

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More