आपरेशन सिंदूर में अमरीका का भी आपरेशन हो गया लगता है

आपरेशन सिंदूर

आपरेशन सिंदूर

आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का जो आपरेशन हुआ है , सो तो हुआ ही है लेकिन लगता है पाकिस्तान से ज़्यादा बड़ा आपरेशन अमरीका का हो गया है। अमरीका के अहम को ज़बरदस्त चोट लगी है। घाव बहुत गहरा है l तभी ट्रंप ने आज एपिल के मालिक से स्पष्ट कह दिया है कि एपिल को अब भारत में नहीं , अमरीका में ही बनाएं। सीज फायर में ट्रंप की चौधराहट की पैंट, भारत ने उतारी ही थी कि वह कश्मीर में भी चौधरी बनने की अकुलाहट में अफ़नाने लगे।

अब आज एपिल पर आ गए। एफ़ 16 के मारे जाने के विवरण में हम अभी नहीं जा रहे। गो कि ट्रंप अब पलट गए हैं। कह रहे हैं कि सीज फायर में मैं न मध्यस्थता नहीं की।

असल में परमाणु बम बनाना उतना कठिन नहीं है, जितना उसे संभाल कर रखना। वह भी गधों के कारोबारी देश पाकिस्तान में। अमरीका पर लात बहुत तेज़ पड़ी है। पाकिस्तान को आई एम एफ लोन इसी लात का परिणाम था, अब समझ आ रहा है।

नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

अभी और भी बहुत कुछ समझ आने वाला है। इस लिए भी कि रायटर के थ्रू , डेली टेलीग्राफ के थ्रू राफेल के मार गिराए जाने का जेबलिंग थ्रो काम नहीं आ पाया है। रायटर में यह राफ़ेल ख़बर ब्रेक करने वाले दो पत्रकार नौकरी से निकाल दिए गए हैं। क्योंकि ख़बर फर्जी थी ही , इन पत्रकारों पर ISI के लिए काम करने की तोहमत भी लगी है।

सवाल यह भी है कि पाकिस्तान की किराना पहाड़ी ख़ाली करने की ख़बर पाकिस्तानी दिखा रहे हैं तो राफेल गिराने की ख़बर भी क्यों नहीं दिखा रहे ? अगर भारत की धरती पर भी गिरे राफेल तो सैटेलाइट फ़ोटो भी खींच कर दिखा सकते हैं।

पाकिस्तान नहीं, न सही , चीन और अमरीका ही , सेटेलाइट फ़ोटो खींच लिए होते। दिखा देते। पर वह कहते हैं न कि झूठ के पांव नहीं होते। पाकिस्तान के पास भी पांव नहीं हैं।

भारत में पाकिस्तान के पैरोकारों के पास तो पांव ही नहीं, आँख भी मयस्सर नहीं है। कौवे के पीछे दौड़ते हुए हांफ रहे हैं। लेकिन कान नहीं मिल रहा। गिरा हुआ राफेल कैसे मिलेगा भला!

READ MORE

केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज, के.सी. वेणुगोपाल सबसे आगे

गंगोत्री से गंगासागर तक वेग के साथ बढ़ती BJP की ‘हिंदूधारा’

Spread the love

Pakistani dry dates seized
homeslider International

UAE के रास्ते पाकिस्तान की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, DRI ने 13 कंटेनर किए जब्त

Pakistani dry dates seized :  भारत ने पाकिस्तान से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की 364 मीट्रिक टन सूखी खजूर जब्त की है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने खुफिया सूचना के आधार पर कांडला पोर्ट पर कार्रवाई करते हुए 13 कंटेनरों को अपने […]

Spread the love
Read More
US tariffs on India
Business International

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की नई रणनीति

रूसी तेल पर अमेरिका की सख्ती US tariffs on India: अमेरिका एक बार फिर अपनी व्यापारिक नीतियों को लेकर सुर्खियों में है। रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त आर्थिक कार्रवाई की तैयारी के संकेत देते हुए अमेरिकी संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। यदि यह बिल कानून का रूप […]

Spread the love
Read More
homeslider International

अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत पर ट्रंप का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

Abdul el-Sayed’s victory : अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेट प्राइमरी के नतीजों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। प्रोग्रेसिव नेता और पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल एल-सैयद ने पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन वाली उम्मीदवार हेली स्टीवंस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही एल-सैयद […]

Spread the love
Read More