Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने वाला हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। उनके मुताबिक, दीपोत्सव केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
2017 से पहले अयोध्या में नहीं थी ऐसी पहल: CM योगी
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय रामनगरी की सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि उस दौर में आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का अभाव था।
ये भी पढें
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव
दीपोत्सव से कुम्हारों और छोटे कारोबारियों को मिल रहे अवसर
CM योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से जगमगाने वाला दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम और कारोबार के नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दीये से अयोध्या की रामनगरी रोशन होती है, उसी दीये से किसी मेहनतकश परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जगती है।
आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी मिल रही नई ऊर्जा
मुख्यमंत्री के संदेश का मुख्य केंद्र दीपोत्सव के जरिए धार्मिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार और छोटे कारोबार को मिलने वाला प्रोत्साहन रहा। मिट्टी के दीये बनाने वाले कुम्हारों से लेकर किसानों और छोटे व्यापारियों तक, इस आयोजन से जुड़े विभिन्न वर्गों की आजीविका को अवसर मिलने की बात उन्होंने कही। CM योगी ने अपने संदेश के जरिए दीपोत्सव को अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका! दिवाली से पहले बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव
तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार
सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
