असम के CM हिमांता ने दिया इस्तीफा

असम
  • नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

नया लुक ब्यूरो

बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया, जिससे BJP के नेतृत्व में एक नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विधानसभा चुनावों में 126 में से 102 सीटें हासिल कीं, जो नौ अप्रैल को एक ही चरण में आयोजित किए गए थे और वोटों की गिनती चार मई को हुई थी। X पर साझा किए गए एक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि असम चुनाव 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नई सरकार के गठन को सुगम बनाने के लिए, डॉ. हिमांता विश्व शर्मा ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य को अपने मंत्रिपरिषद सहित मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यपाल ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और सरमा से कहा है कि जब तक नया प्रशासन स्थापित नहीं हो जाता, तब तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपने पद पर बने रहें। बाद में लोक भवन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए, सरमा ने संकेत दिया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, “इस जीत के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शर्मा ने बताया कि असम के नए मुख्यमंत्री का चयन BJP विधायक दल की बैठक के दौरान होगा, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

अखिलेश की भेष बदल कर हिन्दू वोटों की फसल काटने की तिकड़म

शाह और मोहन आज तय करेंगे पश्चिम बंगाल का ‘माझी’

National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More