हार के बाद ममता के लिए एक और टेंशन

ममता
  • TMC की बैठक में नहीं पहुंचे 10 विधायक

नया लुक ब्यूरो

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आत्ममंथन शुरू हो गया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास पर TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पार्टी के 80 में 70 विधायक पहुंचे और 10 विधायक गैर हाजिर रहे।TMC के 10 विधायकों की गैर-मौजूदगी ने पश्चिम बंगाल की सियासत में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। बंगाल चुनाव हारने के बाद TMC ने विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर रणनीति तैयार करने के लिए विधायकों की बैठक रखी थी। पार्टी ने बताया कि ये 10 विधायक अलग-अलग कारणों से मीटिंग में नहीं आ सके।

ये भी पढ़े

BJP की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ क्यों कोई ‘जेपी-अन्ना’ सामने नहीं आता

हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से विधायकों की अनुपस्थिति के कारणों पर स्पष्टीकरण दिया गया। TMC ने कहा कि पार्टी के 10 विधायक अलग-अलग कारणों से मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं। पार्टी नेतृत्व की तरफ से कुछ विधायकों को TMC कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अपने-अपने क्षेत्र में रहने को कहा गया था, जबकि कुछ मेडिकल इमरजेंसी के कारण गैर हाजिर रहे।

TMC का कहना है कि कुछ विधायकों को कार्यकर्ताओं की मदद के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। अन्य विधायक कथित तौर पर मेडिकल इमरजेंसी और निजी कारणों से अनुपस्थित थे। इस तरह से TMC ने पार्टी के भीतर किसी भी तरह की असहमति या मतभेद की अटकलों को कम करने की कोशिश की है।

BJP ने विधानसभा चुनाव लूट लिया- ममता

ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास पर नवनिर्वाचित तृणमूल विधायकों और नेताओं की बैठक में कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लूट लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

BJP की ‘वोट चोरी’ के खिलाफ क्यों कोई ‘जेपी-अन्ना’ सामने नहीं आता

ईयू की विशेष दूत का भारत दौरा, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

श्रीलंका की सामूहिक कब्र से निकले 249 नर कंकाल, लिट्टे संघर्ष से जुड़ा बड़ा रहस्य

 

homeslider Politics Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

श्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के साथ न्याय करेंगे, उम्मीद नहीं है- राजेन्द्र पाल गौतम स्पेशल कंपोनेंट प्लान में योगी सरकार की उदासीनता से सैंकड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा-राजेन्द्र पाल गौतम उ0प्र0 के दलितों, वंचितों के हक की इस लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ेगी कांग्रेस- राजेन्द्र पाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार

नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, मेरठ-सहारनपुर में संगठन और चुनावी तैयारियों पर मंथन Uttar Pradesh :  में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

21 सितंबर 2026 का राशिफल: नौकरी, व्यापार और धन का हाल

Today’s Horoscope मेष : दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में […]

Read More