ईरान-अमेरिका टकराव के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल: ट्रंप सीधे शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

ईरान-अमेरिका टकराव

  ईरान-अमेरिका टकराव: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है। सीजफायर खत्म होने में महज एक दिन शेष रहने के बीच डोनाल्ड ट्रंप  की बेचैनी बढ़ती दिख रही है।

सूत्रों के मुताबिक,

ईरान की ओर से शांति वार्ता पर कोई स्पष्ट जवाब न मिलने के बाद ट्रंप अब सीधे ईरान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने पर विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर इस टकराव को खत्म करने के मूड में हैं। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि उसने बातचीत से इनकार किया, तो उसे “पहले कभी न देखी गई गंभीर समस्याओं” का सामना करना पड़ेगा।

नहीं इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’, मध्यप्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता को हरी झंडी दे दी है। हालांकि अब तक अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की औपचारिक बातचीत की तारीख तय नहीं हो सकी है।

इस बीच ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ होने वाला नया समझौता संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) से “कहीं बेहतर” होगा। वहीं ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर ग़ालिबफ़  ने साफ कहा है कि “धमकी और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते।”

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस, जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच रहा है, जहां ईरानी नेतृत्व के साथ अहम बातचीत की तैयारी है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान के साथ प्रस्तावित डील “The Iran Nuclear Deal” यानी JCPOA से “FAR BETTER” होगी। ऐसे में अब सबकी नजरें इस संभावित वार्ता पर टिकी हैं, जो मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने में निर्णायक साबित हो सकती है।

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष: काम में प्रगति के योग, बातचीत में संयम रखें।

Today’s Horoscope and Panchang मेष :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल […]

Spread the love
Read More
Ganpati Festival
homeslider Religion

विनायक चतुर्थी : गणपति उत्सव

लोकमान्य तिलक ने बनाया स्वराज का मंत्र आचार्य संजय तिवारी “ऊँ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।” GaneshFestival : यह मंत्र आज चहुंओर गूंज रहा है। पराधीन भारत मे जब यह गूंजा तो भारत ने स्वराज की यात्रा शुरू कर दी। इसी मंत्र ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को एक […]

Spread the love
Read More
International

ब्रिक्स सम्मेलनः वैश्विक गुटबाजी के बीच चमकी भारतीय कूटनीति

New Delhi: हाल ही में संपन्न हुआ 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्विक कूटनीति के इतिहास में भारत के बढ़ते रसूख और भारतीय विदेश मंत्रालय की बेजोड़ रणनीतिक सूझबूझ की एक कालजयी कहानी बन गया है। यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक गुटबाजी के इस दौर में, दुनिया भर की निगाहें नई दिल्ली पर […]

Spread the love
Read More