पपीता गर्मियों में पपीता: तासीर गर्म, लेकिन फायदेमंद

papaya

पपीता एक ऐसा फल है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है। हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, लेकिन आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार इसे गर्मियों में भी खाना फायदेमंद होता है।

पीएसआरआई हॉस्पिटल की हेड डायटीशियन शालिनी ब्लिस बताती हैं कि पपीता हल्का, पचने में आसान और शरीर को अंदर से साफ रखने वाला फल है। गर्मी के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और भारीपन आम होती हैं।

पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन भोजन को जल्दी तोड़ने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का रहता है और शरीर आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करता है। इसके अलावा, पपीते में पानी, विटामिन A, C और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें

कड़ाही कटहल रेसिपी: कम तेल में मसालेदार स्वाद पाएं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गर्मियों में जब शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है, तब पपीता एक अच्छा विकल्प साबित होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पपीते का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक पपीता खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, खासकर उन लोगों में जिनकी बॉडी पहले से ही गर्म तासीर की है। दिन में एक कटोरी पका हुआ पपीता पर्याप्त माना जाता है। सही समय और मात्रा में सेवन करने पर पपीता गर्मियों में भी पाचन सुधारता है, शरीर को पोषण देता है और ऊर्जा बनाए रखता है। इस प्रकार यह गर्मियों का एक सुरक्षित और फायदेमंद फल है।

ये भी पढ़ें

गर्मियों में क्यों पीना चाहिए चिया सीड्स का पानी और सही सेवन का तरीका

Lifestyle

गीले बालों को बांधने से हो सकता है नुकसान, जानें सही हेयर केयर टिप्स

Hair Care Tips : बाल धोने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में उन्हें रगड़कर सुखाने या तुरंत बांधने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीले बाल सूखे बालों की तुलना में ज्यादा नाजुक होते हैं? बालों में पानी होने पर उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे आसानी से खिंच और […]

Read More
Health Lifestyle

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज Chest tightness after fever: बुखार ठीक होने के बाद भी अगर सीने में जकड़न, भारीपन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी बनी हुई है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार ये लक्षण संक्रमण के बाद भी कुछ समय तक रह सकते हैं, लेकिन कुछ […]

Read More
Lifestyle

Teacher’s Day 2026: इन खास संदेशों से करें अपने गुरु का सम्मान

Teacher’s Day 2026 : हर साल पांच सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन समाज और देश के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मान दिया जाता है। शिक्षक […]

Read More